हरिद्वार के नागरिकों समेत आसपास के लोगों को अब मिलेगी अच्छी स्वास्थ्य सेवा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वासियों के लिए स्वास्थ सेवाओं के संबंध में एक सुखद खबर सामने आई हैं, अब तक शहर जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित है, अब उत्तराखंड सरकार पीपीपी मॉड में 200 बेड मदर और चाइल्ड विंग की सेवाए प्रारंभ करने जा रही है। इसके लिए नोवस पैथोलॉजिस् प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विश्व प्रतिष्ठित श्री स्वामीनारायण ट्रस्ट के साथ मिलकर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। जिसकी टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस बात की जानकारी नोवस पैथोलॉजिस् प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ मनोज मिश्रा ने दी।
उन्होंने बताया कि श्री स्वामीनारायण यूनिवर्सिटी गुजरात के द्वारा भारत के कई शहरों में दो हज़ार बेड के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज संचालित कर सेवा का कार्य किया जा रहा है और लगभग पच्चीस हज़ार छात्र इनमे शिक्षा ले रहे है और प्रतिवर्ष चिकित्सक शिक्षा प्राप्त करके अपनी पूरे भारतवर्ष और विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विगत दिनांक 14 मार्च को हुई थी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के सिंह और कंपनी के निदेशक एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ मनोज द्वारा भाग लेते हुए आज 17 मार्च को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ आर के सिंह द्वारा नोवस पैथोलॉजिस को अस्पताल के हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी किए जाने और 25 मार्च को नवनिर्मित अस्पताल की ओपी डी, आईपीडी सेवाए चालू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डॉ मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के संचालन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं । अस्पताल अपनी सेवाए तीन चरणों में मई माह तक पूरी करेगा, पहले चरण में 100 बेड, दूसरे चरण में 150 और तीसरे चरण में पूर्ण रूप से अपनी सेवाए 24 घंटे प्रदान करेगा। इसके लिए 6 महिला रोग विशेषज्ञ, 4 एनेस्थीसिया, दो बाल रोग, दो फिजिशियन, दो सर्जन, तीन ऑर्थोपेडिक्स और ट्रामा सर्जन, २ रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलॉजिस्ट, 15 एमबीबीएस आरएमओ, 100 स्टाफ नर्स और सपोर्टिंग स्टाफ आदि की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे है। यह अस्पताल सरकारी होते हुए प्राइवेट जैसी उच्च कोटि की सुविधाएं प्रदान करेगा और गंभीर मरीजों, महिलाओं नवजात बच्चो को अब ऋषिकेश या देहरादून जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी ।अस्पताल के प्रथम चरण में तीन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दो नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ओपडी सेवाए, चौबीस घंटे इमरजेंसी, 19 बेड आईसीयू, 10 बेड आईसीयू, 7 लेबर रूम, 100 जच्चा बच्चा वार्ड 22 नवजात शिशु इकाई, डाइलिसिस, कंगारू मदर केयर, चौबीस घंटे लैब, एम्बुलेंस, महिलाओ के सभी प्रकार के जटिल से जटिल ऑपरेशन आदि आरम्भ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दूसरे और तीसरे चरण में रेडियोलॉजी और जनरल सर्जरी, 24 घंटे, नियोनेटोलॉजी आदि की सेवाए भी आरम्भ की जाएँगी। यहाँ पर यह भी अवगत करना है कि अस्पताल आगामी दो वर्षों में NABH और हरिद्वार में पहली बार रिसर्च और पीजी कोर्स भी आरम्भ करने जा रहा है जोकि एक गर्व का विषय है।
डॉ मनोज मिश्रा ने बताया कि यहाँ यह मिथक भी तोड़ने का प्रयास है कि पीपीपी मॉड उत्तराखंड में सफल नहीं हुए है और इस अस्पताल को सही से संचालित करने के उपरांत इसके औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया की जाएगी जो अप्रैल माह के अंत में प्रस्तावित है। जिसमे केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, स्वामीनारायण ट्रस्ट के प्रमुख शास्त्री प्रेम सुखदास जी, स्वामी भक्तवत्सलदास, गुजरात सरकार के वरिष्ठ मंत्री उत्तराखंड के मुख्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री,विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि आदि लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई