जनपद में बालिकाओं के लिए एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मंगलवार से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा संयुक्त रूप से जिला महिला चिकित्सालय में किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर एवं जानलेवा रोग है, जिससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह टीकाकरण अभियान निःशुल्क चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं इसका लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित कर सकें।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण के लिए अवश्य लेकर आएं, ताकि भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर प्रियंका तोमर, मनोज, मदन कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा टीकाकरण प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, इसके महत्व तथा संभावित दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जनपद में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी पात्र बालिकाओं को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों एवं अन्य माध्यमों से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी योजना में सक्रिय सहयोग करें एवं अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal