मुजफ्फरनगर को मिला अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त निरीक्षण भवन, मंत्री कपिल देव ने किया लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के भोपा रोड स्थित ग्राम मखियाली पुलिस चौकी के निकट नेशनल हाईवे की खाली पड़ी भूमि पर 211.47 लाख की लागत से निर्मित आधुनिक निरीक्षण भवन राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ विधिवत लोकार्पण किया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 211.47 लाख की लागत से निर्मित यह आधुनिक निरीक्षण भवन जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सरकारी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा। इससे प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन में सुगमता आएगी और जनपद के विकास कार्यों को गति मिलेगी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों, भवनों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिससे आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। प्रदेश में सड़कों, भवनों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, प्रदेश सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता, सुशासन और विकास के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का नियमित रखरखाव एवं व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबे समय तक इसका लाभ जनता और प्रशासन दोनों को मिल सके। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी,सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal