नगर में तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि, निकाला कैंडल मार्च

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली के दिन हिंदू युवक तरुण खटीक की दिल्ली में हत्या से आक्रोशित खटीक समाज के लोगों ने नगर क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज के लोगों और महिलाओं ने मुख्य मार्ग से होते हुए तुलसी पार्क पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिला मंत्री सुनील दर्शन ने कहा कि जब तक तरुण के हत्यारोपियों को फांसी की सजा नहीं होगी, तब तक खटीक समाज चैन से नहीं बैठेगा
गुरूवार को तुलसी पार्क पर कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर तरुण खटीक के लिए जहां न्याय की मांग की, वहीं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। उपस्थित लोगों ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंत्री गौरव मुंडे, अमर सोनकर, पुरोहित ऊंटवाल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई