मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत का परचम लहरा दिया। रविवार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवचौक पहुंच कर घंटा घंटियाल बजाकर मिष्ठान का वितरण किया।

इस दौरान शिव चौक पर आतिशबाजी की गई।
रविवार को खेले गए इस फाइनल वर्ल्ड कप मैच में संजू सैमसन के 89, ईशान किशन के 54 और अभिषेक शर्मा की 52 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत की इस पारी में कई रिकॉर्ड्स बने। इस रिकॉर्ड की श्रृंखला में संजू सैमसन और अभिषेक ने 24 गेंद में 51 रन जोड़े। यह टी 20 विश्व कप फाइनल में 50 से अधिक रनों की पहली सलामी साझेदारी है। इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी 2009 में लॉर्ड्स में श्रीलंका के खिलाफ कामरान अकमल और शाहजैब हसन के बीच हुई थी जिन्होंने 48 रन जोड़े थे। शिव चौक पर देव रात्रि भारत की इस ऐतिहासिक और शानदार जीत के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता डॉक्टर आशुतोष शर्मा, विशाल गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, शिशु प्रधान, नमन मित्तल, कन्हैया शर्मा, परीक्षित मित्तल, रजत गोयल, राजीव गर्ग, आदि मौजूद रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






