बढ़ेड़ी में गर्ल्स एंड ब्वायज रेसलिंग कम्पीटीशन का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रविवार को नेशनल हाइवे स्थित ग्राम बढ़ेड़ी के एक स्कूल में ओलंपियन अनुज इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से अंडर 12,15 और 17 आयु वर्ग गर्ल्स एंड ब्वायज ओपन रेसलिंग कम्पीटीशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विनर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति की ओर से प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए एवं ट्रॉफी एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100-1100 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं अंडर 17 में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए समेत अन्य पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


कार्यक्रम में ओलंपियन एवं यूपी पुलिस में एएसपी अनुज चौधरी ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए नशे से दूर रहने व मोबाइल का प्रयोग उचित आयु में करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने ऐसे आयोजन के साथ नशामुक्त अभियान ट्रस्ट के माध्यम से चलाने के साथ बच्चों को खेल में भविष्य बनाने में ट्रस्ट की ओर से सहयोग के साथ जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी घोषणा की।
इससे पूर्व प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. डीएस चौहान को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएसपी संजय कुमार वर्मा का आशीर्वाद भी बच्चों को मिला। इस दौरान राष्टीय स्तर के खिलाड़ी मनजीत चछल्लर, राहुल चौधरी, आजाद पहलवान, राजीव तोमर, जुगवेन्द्र सिंह, माह सिंह, रवि, धर्म सिंह, शोकेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में इस दौरान यूपी सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चंदन चौहान संसद बिजनौर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, गौरव प्रमुख, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा, संजय राठी जिलाध्यक्ष रालोद, चरण सिंह टिकैत, नवीन राठी, धर्मेन्द्र मलिक, अशोक बालियान, हरेंद्र सिंह देवराना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal