हिन्दू सम्मेलन में वर्ग विशेष के प्रति जागरुक रहने पर जोर भिक्षा जिहाद से सजग रहने को समाज का किया आह्वान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मंगलवार को जैन औषधालय, प्रेमपुरी में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए जनसंख्या बढ़ाने और जातियों में न बंटने का संकल्प दिलाया। इस दौरान संघ के ‘पंच परिवर्तन समेत इतिहास व उद्देश्यों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला। इस सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संघ के कारण आज हम हिंदू होने पर गर्व कर सकते हैं, यदि संघ ना होता तो तिलक और जनेऊ का सम्मान नहीं बचता। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार एवं छुआछुत से हिंदू समाज को नुकसान हो रहा है।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मुसलमानों द्वारा अनेक प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं। अब भिक्षा जिहाद भी सामने आया है इसमें कुछ लोग पहचान बदलकर हिंदुओं को ठगने का काम कर रहे है। उन्होंने हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर पहले ही भारत 1947 में बंट चुका है। कुछ लोग धर्म के आधार पर पहले ही पाकिस्तान ले चुके हैं अब भारत केवल राम कृष्ण का देश है हिन्दू ही भारत के मूल निवासी हंै।
जिला प्रचारक निपेंद्र जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो 100 वर्ष बाद भी पूर्ण रूप से सक्रिय है और अनुशासित है। उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की एकता के द्वारा ही आज राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने आए हजारों व्यक्तियों को पंच परिवर्तन पर चलकर समाज निर्माण का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मंदिर एवं एसएसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरिनाम संकीर्तन के गायकों ने बहुत सुंदर भजन गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेदांशी एड. द्वारा वंदे मातरम का पाठन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कौशिक व संचालन अनिल तायल एवं सीताराम जी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से अशोक जी, मनोज गर्ग, संजय गर्ग, योगेश मित्तल, दीपक मित्तल, शलभ गर्ग, निशांत भटनागर, राजीव चंदा, सुशील प्रजापति, नरेन्द्र वर्मा, संजय मित्तल, शिवम तायल, डॉ. अनुज पचीसिया, वैभव गुप्ता, मनोज गोयल, सचिन सैनी, उत्कर्ष गर्ग, रोहित जैन, सचिन, जयवीर सिंह, दिनेश बंसल, अभिलक्ष मित्तल, राजीव शर्मा, बीना त्यागी, कुसुम, दुलारी मित्तल, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal