विधानसभा घेराव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी हाउस अरेस्ट मनरेगा बचाओ अभियान के बीच विरोध दर्ज कराने की पहल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के आह्वान पर राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में मंगलवार 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ अभियान के अन्तर्गत भाजपा के कुशासन के खिलाफ होने वाले विधानसभा घेराव के लिए जनपद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस आंदोलन का हिस्सा बनने के प्रयासों को विफल करने में पुलिस प्रशासन सफल साबित हुआ।
सोमवार को लखनऊ में होने वाले घेराव की कांग्रेस की योजना को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर से पूर्व जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के आवास पर पुलिस ने तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट किया। कांग्रेस नेता पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में इस दौरान यहां पीसीसी सदस्य गुफरान काजमी, लियाकत राव, महफूज राणा, विनोद गुर्जर, धीरज महेश्वरी, अनिल दत्त शर्मा, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गीता काकरान के अलावा युगल किशोर भारती, बृजभूषण शर्मा, नफीस त्यागी, राजकुमार धीमान, आरिफ अंसारी, सगीर मलिक, विकास, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच सत्ता के दबाव में प्रशासन द्वारा स्थानीय पुलिस ने आकर सभी पदाधिकारियों को जबरन हाउस अरेस्ट कर लिया और लखनऊ जाने से रोक दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रदेश सरकार यह तानाशाही कृत्य कर रही है, इससे ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार भारतीय संविधान व प्रजातंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा समाज सेवा कार्य संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आदेशानुसार एवं जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में समाज सेवा गतिविधियों के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सहयोग से स्काउट-गाइड द्वारा व्यापक समाज सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर स्काउट

मंत्री कपिल देव ने शुकतीर्थ आश्रम में संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ कार्यक्रम में किया सहभाग

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार आयोजित “संत श्री गुरु रविदास समरसता दीपयज्ञ” कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पावन शुकतीर्थ आश्रम में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रामवासियों के

भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025,

सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन, सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान में मुज़फ्फरनगर पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये

बीएचईएल ने हासिल किया आठ गैस टबाईन जेनरेटर पैकेज की आपर्ति, निर्माण और पर्यवेक्षण का आर्डर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल ने नाइजीरिया के डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स फ्री जोन एंटरप्राइज से आठ (8) गैस टर्बाइन जेनरेटर पैकेजों की आपूर्ति और उनके निर्माण एवं चालू करने (कमीशनिंग) के पर्यवेक्षण का एक महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है। कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच यह ऑर्डर, डांगोटे समूह के हिस्से – डांगोटे पेट्रोलियम रिफाइनरी एंड

हरिद्वार जिला पॉश समिति की अध्यक्ष व सदस्यों ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए पॉश एक्ट की हरिद्वार जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष डा.मनु शिवपुरी, सदस्य शशी शर्मा व एडवोकेट रश्मि उपाध्याय ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर निष्पक्ष कर्तव्य निर्वहन का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal