राजेश जैन बने अध्यक्ष व सौरभ जैन को सचिव का जिम्मा जैन स्कूल कमैटी की प्रबन्ध समिति की कार्यकारिणी घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में संचालित समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं की सर्वोच्च संस्था जैन स्कूल कमैटी (रजि.) मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध समिति का रविवार को आगामी पंचवर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचन संपन्न हो गया। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना एवं पूर्व प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव की देखरेख में संपन्न निर्विरोध चुनाव में पूर्व की भांति नावला गुट का दबदबा रहा।
रविवार को निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत निर्वाचन स्थल जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रांगण में निर्वाचित किये जाने वाले 05 पदाधिकारी एवं 08 सदस्य पदों के सापेक्ष 5 पदाधिकारी एवं 8 सदस्यों के नामांकन पत्र शेष रहने के कारण चुनाव चिन्ह आवंटन एवं मतदान की कोई जरुरत नहीं रही। निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश सक्सेना प्रधानाचार्य, एस डी इंटर कॉलेज जैन स्कूल कमैटी (रजि.) मुजफ्फरनगर द्वारा प्रबन्ध समिति के लिए राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स) को अध्यक्ष, महीपाल जैन सर्राफ उपाध्यक्ष, सौरभ जैन (नावला वाले) सचिव, प्रियंक कुमार जैन सह-सचिव और पवन कुमार जैन (बसेड़ा वाले) को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा जैन स्कूल कमैटी के 8 सदस्यों के रूप में रोहित जैन अप्पू, अंकुर जैन, आशीष जैन सीए, कुलदीप जैन, पंकज जैन, मनोज जैन एलजी, संदीप कुमार जैन व सुभाष चन्द बजाज के नाम की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोेषणा के साथ समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर चुनाव अधिकारियों व पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस दौरान संजय जैन (पारस टीएमटी), रविन्द्र जैन, विनेश जैन, सुनील जैन, विप्लव जैन, पवन जैन, राजकुमार जैन, राजेन्द्र जैन, सुशील जैन, विपिन जैन, वैभव जैन, गौरव जैन, शुभम जैन, आशीष जैन, ऋषभ जैन, अभिनव जैन, अविरल जैन, निखिल गर्ग एवं समस्त जैन शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समस्त जैन समाज मुजफ्फरनगर का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई