मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ सुनील तेवतिया ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। इन स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आमजन को एक ही स्थान पर नि:शुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, बरला, बसेड़ा, शेरपुर व सिकंदरपुर में आयोजित मेलों का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, चिकित्सकीय परामर्श, पैथोलॉजी जांच, टीकाकरण व्यवस्था, दवा वितरण काउंटर, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा भी की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले हर मरीज की समुचित जांच कर परामर्श एवं नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, टीबी तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग पर बल दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करके स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया तथा साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






