महाशिवरात्रि पर गोदान के विशेष शो से दिया गौ सेवा संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष पहल के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज के लोगों को गौ माता की सेवा, संवर्धन व संरक्षण करने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से फिल्म गोदान का विशेष शो संपन्न कराया गया। भोपा रोड के ग्रांड प्लाजा मॉल सिनेमा घर में संपन्न शो में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री एवं विधायक कपिल देव अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग एवं शहरवासी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर आयोजित इस शो का उद्देश्य सनातन संस्कृति में गौ माता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा गौ सेवा के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। हमारी संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया है, जो मात्र धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक व नैतिक दायित्व भी है। गोदान फिल्म शो के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि गौ संरक्षण एवं सेवा हम सभी की जिम्मेदारी है। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में गौमाता के अतुलनीय महत्व को प्रस्तुत करते हुए फिल्म ने हमें गौ सेवा व संवर्धन का मार्ग दिखाया है।
भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को समृद्धि, करुणा और सेवा का प्रतीक माना गया है। गौ सेवा से समाज में संवेदनशीलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भी यह संदेश देना होगा कि गौ माता के प्रति सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा की आत्मा है, इस शो का यही विशेष उद्देश्य है। यह कहानी गौ संरक्षण और परंपरा के वैज्ञानिक व सांस्कृतिक महत्व पर आधारित है।

इस दौरान लोगों ने फिल्म के माध्यम से गौ सेवा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व को समझने का संकल्प लेते हुए इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सुधीर खटीक, संजय गर्ग, पवन अरोरा, जगदीश पांचाल, सचिन सिंघल, कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विकल्प जैन, रजत धीमान, विजय चिंटू, योगेश मित्तल, राधे वर्मा, सुनीता अंबेडकर, प्रमोद अंबेडकर, ललित कुमार, शोभित गुप्ता, डीके जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार पहुंची मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिक सिंघल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंद्राचार्य चौक स्थित साया डेमिफाइन ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल ने रिबन काटकर किया। शोरूम स्वामी मानव मल्होत्रा, निधि मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा, लवली भसीन एवं जीत ने बुके देकर मिस यूनिवर्स उत्तराखंड राधिका सिंघल का स्वागत किया। शुभकामनाएं देते हुए राधिका सिंघल ने कहा कि शोरूम में उपलब्ध प्लेटेड

मेयर को दिया एआई आधारित स्मार्ट स्वच्छता प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पीबीआर एंटरप्राईजेज के प्रबंधक पी.बाबजी राव ने मेयर किरण जैसल से भेंट कर कुंभ मेले और शहर की स्वच्छता और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एआई आधारित स्मार्ट डस्टबिन, स्पिट बिन एवं एकीकृत वेस्ट मैनेजमेंट तकनीक का प्रस्ताव दिया है। पी.बाबजी राव ने बताया कि हरिद्वार को स्वच्छ,

युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों पर जताया एतराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले कई सवालों पर एतराज जताया है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कैश खुराना ने कहा कि जनगणना जनता से जुड़ा मुद्दा है। इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना में जनता की पर्सनल लाइफ से जुड़े

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने यूपी सिंचाई विभाग को लिखा पत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा नदी में बढ़ती गंदगी का मामला अब जल शक्ति मंत्रालय तक पहुंच गया है। स्थानीय पार्षद की शिकायत के बाद नगर निगम हरिद्वार हरकत में आया है और यूपी सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है, ताकि गंगा तक आसान पहुंच बन सके और गंगा

भरभरा कर गिरा नीम का विशाल पेड़, दो अस्थाई दुकानें दबी, एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे आनंदमयी आश्रम के बाहर सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया। विशाल पेड़ गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अस्थाई रूप से लगी एक फूल और एक माला चूड़ी की दुकान पेड़ के नीचे दब गई और एक स्कूटी

भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेता दीपक गम्भीर के नेतृत्व में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पर वाल्मीकि समाज व अन्य गणमान्य नागरिकों के द्वारा भगवान परशुराम जी की मनमोहक झांकियों पर पुष्प वर्षा की व शोभायात्रा मे सम्मिलित श्रृद्धालुओं को शीतल जल व कोल्डड्रिंक वितरण कर भाई चारे की मिसाल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal