जगी आस, श्री हरिवृन्दावन सिटी में घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा होगी शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आवासीय कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच सुरेन्द्र नगर एवं श्री हरिवृन्दावन सिटी में अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा भी प्रारंभ की जाएगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शिकायत का संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी को तत्काल प्रभाव से सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा अभी तक सेवा शुरू न किए जाने के लिए की गई लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
रविवार प्रात: श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने चेयरपर्सन के पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। उक्त लोगों ने अभी तक कॉलोनी में समुचित सफाई व्यवस्था न होने तथा घर-घर कूड़ा संग्रहण सेवा शुरू न होने से अवगत कराया। उन्होंने भाजपा नेता गौरव स्वरूप से भी मुलाकात करके सफाई प्रबंधन दुरुस्त कराने की मांग की। लोगों ने कहा कि नियमित कूड़ा उठान न होने से कई समस्या बनी हैं। अभी तक वहां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोगों की शिकायत पर सफाई कार्य देख रही सेवा प्रदाता कंपनी जेएस एनवायरो प्रा. लि. के परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी को बुलाकर चेयरपर्सन ने ऐसे सभी क्षेत्रों में, जहां सेवा प्रारम्भ नहीं हो सकी है, तत्काल कूड़ा संग्रहण और अन्य सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक नीतेश चौधरी ने बताया कि पूर्व में सेवा प्रारंभ करने का प्रयास किया था, किन्तु इन कॉलोनियों में कुछ लोगों ने विरोध किया। साथ ही प्राइवेट रेहडा सफाई कर्मी पहले से कूड़ा एकत्र कर रहे हैं, जिसके कारण सेवा संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। चेयरपर्सन ने ऐसे प्राइवेट सफाई कर्मियों को हटाने तथा अनावश्यक विरोध करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चेयरपर्सन ने निर्देशित किया कि जिन वार्डों का क्षेत्रफल बड़ा है, वहां दो सुपरवाइजर तथा तीन कूड़ा वाहन लगाए जाएं। हर वार्ड में कम से कम एक सुपरवाइजर की नियुक्ति अनिवार्य रूप से तय की जाए। इसके साथ डलावघरों से प्रतिदिन नियमानुसार कूड़े का निस्तारण कराने के आदेश दिए, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इस दौरान श्री हरिवृन्दावन सिटी सोसायटी की अध्यक्ष सुनिता दहिया, देवेन्द्र दहिया, रश्मि मिश्रा, भीम सिंह, मनोज गुप्ता, दीपा गुप्ता, संगीता वत्स, शुभम गोयल, मनीष शर्मा, नरेश बंसल, योगेन्द्र चौधरी और बबीता चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal