जीडी गोयनका स्कूल में संपन्न प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Share :

मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में आयोजित श्री गोपीचंद गोयल स्मृति अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
खेल प्रशिक्षक शंकर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने प्रतिभाग करते हुए अंडर 19 फुटबॉल टीम ने कप्तान शशांक के नेतृत्व में सेकंड रनर अप, अंडर 16 क्रिकेट में कप्तान ईशान नेगी के नेतृत्व में सेकंड रनर अप का खिताब प्राप्त किया। अंडर 12 चेस प्रतियोगिता में अंकिता, रवि, वंशिका ने तृतीय एवं अंडर 12 कैरम प्रतियोगिता में वैभवी व नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी नाट्य प्रस्तुति प्रतियोगिता में कक्षा 9 और 10 के खुशी, रितिका, अवनी गर्ग, देवांश, अथर्व, निकुंज, विप्लव, अश्वनी ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी पंच परमेश्वर का मंचन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के छात्र अफगान ने मोजैक आर्ट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी विजेता प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है। प्रबंधक अशोक सिंघल ने भी सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal