भैयादूज पर भाई के ललाट पर तिलक कर इठलाई बहनें

Share :

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को दीपों के पंच पर्व महोत्सव के अंतिम दिन देश भर में भैयादूज पर्व पूर्ण आस्था, विश्वास एवं प्रेम के अटूट बंधनों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर मुख्यालय के साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और अन्य कस्बों तक भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक भैय्यादूज पर्व पर गंतव्य पर जाने की जल्दी में बड़ी संख्या में लोगों को निजी वाहनों के साथ अन्य माध्यमों का प्रयोग करते देखा गया। इस बीच दूरस्थ क्षेत्रों से निजी एवं प्राइवेट वाहनों के बूते गंतव्य पर पहुंचे भाइयों को बहनों के द्वारा ललाट पर मंगल तिलक लगाकर दीघार्यु होने की मंगल कामना की। इसके साथ ही गोला, खील-पताशे एवं मिठाई समेत अन्य उपहार भेंट किए। वहीं इस दौरान भाइयों ने विभिन्न उपहारों के साथ में नकद धनराशि देते हुए जीवन प्रयन्त बहनों की सुरक्षा और रक्षा का संकल्प भी दोहराया।

इस बीच घरों में सुबह से शुरू आवागमन का दौर देर सायं तक जारी रहा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अलर्ट मोड़ पर दिखाई दिए।
गुरूवार को दीपों के पंच पर्व महोत्सव का समापन पूर्ण आस्था एवं हर्षोल्लास के बीच संपन्न हो गया। इस दौरान भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक भैय्यादूज पर्व पर नगर मुख्यालय से हाइवे समेत अन्य संपर्क मार्गो व दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और कस्बों में दीपों के पंच पर्व के अंतिम सौपान के बीच सनातन संस्कृति के साथ देश में बहने वाली अनेकता में एकता की मिसाल को भी कायम किया। भैय्यादूज के इस पर्व पर वह क्षण हर किसी को आकर्षित किए बिना नहीं रहे, जब दशकों पूर्व गांव की गलियों से नेशनल हाइवे तक की तेज रफ्तार दौड़ती जिंदगी के बीच घरों से बाहर इस बीच हर ललाट पर बस लाल तिलक चमक उठा। वहीं भाइयों के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी बहनों की झांकी भी किसी को क्षण भर को थम जाने का संकेत देती दिखी। इस बीच भाई-बहन के इस प्यार के अनोखे संगम के साथ बहनों का मंगल तिलक के साथ भाइयों ने भी बहनों को रक्षा के वचन संग प्रेमोपहारों की भेंट देना वास्तव में किसी बड़े अद्भुत संजोग से कम नहीं रहा। सनातन संस्कृति के अनुसार गुरूवार को यम द्वितीया यानि भैय्यादूज पर्व देश भर में पूरे उल्लास के साथ में मनाया गया। ऐसे में शायद कोई घर शेष बचा हो जहां भाई अपनी बहनों के लिए रक्षा वचन के साथ उपहार लेकर न पहुंचे हों। वहीं दिन भर सड़कों पर भागदौड़ के साथ मिठाइयों व अन्य दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। भैयादूज पर्व पर छोटे बच्चों के लिए खास उत्साह से उमंग से भरा दिन रहा, ऐसे में बच्चों ने दिनभर मस्ती कर हुड़दंग किया जहां उन्हें कोई रोकटोक का भय दिखाई नहीं दिया। हालांकि कई परिवारों में बीती शाम से ही भाइयों के बहन के यहां पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था, जो आज सुबह दिन भर भी जारी रहा। इस दौरान घरों में खास तैयारियों के बीच दाल-छोले-चावल व नाश्ते का इंतजाम किया। भैय्यादूज के दिन वैसे तो खिचड़ी का रिवाज है, लेकिन वक्त के साथ बदलाव के बीच अब भाइयों के लिए पकवान और मिठाइयां भी घरों में बनाई जाने लगी हंै। भाई-बहन के अमिट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के बाद वर्षभर में भैय्यादूज का पर्व ऐसा पर्व है, जिसमें भाई बहनों के लिए प्रेम का प्रतीक उपहार लेकर जाते हैं। इस बीच टीके की रस्म होने तक भाई-बहनों ने निराहार रहकर, अपने व्रत धर्म को निभाए जाने की परंपरा है। दीपों के पंच पर्व के अंतिम पड़ाव के बीच में इसी परंपरा को निभाते हुए तमाम बहनों ने अपने भाइयों के ललाट पर तिलक करने के साथ में मुंह मीठा किया। इस दौरान घरों में छोटे बच्चों की किलकारी और मस्ती को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह देखते को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal