पालिकाध्यक्ष ने पांच वार्डों में किया एक करोड1 की लागत से तैयार नौ सीसी सड़कों का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम में शहर में विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। रविवार को इसका प्रमाण भी देखने को मिला। शहर की गलियों में बारिश की फुहारों के साथ-साथ विकास की गूंज भी सुनाई दी। नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के पांच वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के तहत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित कुल नौ सीसी सड़कों का विधिवत लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
वित्तीय वर्ष 2024 और 2025 में नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के वार्डों में सुगम यातायात और आवागमन के साथ ही जल निकासी को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार नौ सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्यों का रविवार को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बारिश के बीच ही लोकार्पण करते हुए शहरवासियों को विकास की सौगात देने का काम किया। इस दौरान सभासदों और स्थानीय नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष का फूल माला और बुके देकर स्वागत किया और आभार जताया। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा वार्ड 22 में सभासद पूजा कपिल पाल के साथ शांतिनगर में राज्य वित्त से करीब 6 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां पर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, राजेश पाराशर, सभासद नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, कपिल पाल आदि मौजूद रहे। वार्ड 27 खालापार में सभासद नौशाद पहलवान वाली गली को 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से करीब 21 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया। वार्ड 29 में सभासद शाजिया मौहम्मद असलम के साथ परिक्रमा मार्ग भगीरथ कालोनी में करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार दो सीसी सड़कों का शुभारंभ किया। यहां सभासद शजिया, मौहम्मद असलम, मौहम्मद सलीम, राहुल पंवार और जेई निर्माण कपिल कुमार मौजूद रहे। वार्ड 55 खालापार में सभासद उमरदराज के साथ करीब 26 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया गया। वार्ड 37 गांधी कालोनी में गली नम्बर 14 की तीन लिंक गलियों का भी शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर पालिका ने करीब 17 लाख रुपये खर्च किये हैं। इस दौरान सभासद अमित पटपटिया, मनी पटपटिया, स. इकबाल सिंह, पंकज ढींगरा, बोधराज वाधवा, हर्ष पाहुजा, कमलदीप सिंह, घनश्याम ढींगरा आदि ने पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बारिश और जलभराव की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सीसी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता में रखा गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिन वार्डों में सड़कों का लोकार्पण किया गया, उनमें सभी स्थानों पर स्थानीय निवासियों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आने वाले महीनों में और भी कई सड़कों के निर्माण और अन्य बड़े विकास कार्य पालिका प्रशासन के स्तर से प्रस्तावित हैं, जिनकी योजना पर काम शुरू हो चुका है। बारिश के बाद इनको शुरू कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई