नकली दवाइयां से बचने के लिए दवा व्यापारी कंप्लीट बिल पर करें व्यापार = सुभाष चौहान

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के दावा बाजार जिला परिषद में गोयल डिस्ट्रीब्यूटर पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक हुई l इस आवश्यक बैठक में अभी हाल ही में आगरा एवं लखनऊ जैसी बड़ी दवा मंडियो में नकली दवाइयां पकड़े जाने के संबंध में रोष व्यक्त किया गया l संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा की नकली दवाइयां का काम करने वाले मात्र दो प्रतिशत व्यापारियों की वजह से पूरे देश का व्यापारी बदनाम होता है यह अत्यंत निंदनीय है l ऐसे नकली दवाइयां का व्यापार करने वाले चुनिंदा लोगों का सभी दवा व्यापारियों को मिलकर बहिष्कार करना चाहिए l ऐसे गलत लोगों से किसी भी प्रकार का भविष्य में व्यापार नहीं करना चाहिए l क्योंकि नकली दवाइयो का सेवन करने से बीमारी घटती नहीं है उल्टा बढ़ जाती है l संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने सभी दवा व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह दवाइयां का लेनदेन सिर्फ कंप्लीट बिल के माध्यम से ही करें एवं उसका भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से करें l इसी के साथ सुभाष चौहान ने कहा कि यदि इन नकली दवाइयां बेचने वालों के चक्कर में किसी निर्दोष व्यापारी को प्रशासन के द्वारा परेशान करने की कोशिश की गई तो संगठन मजबूती से इसका मुंह तोड़ जवाब देगा अपने किसी भी निर्दोष दवा व्यापारी का शोषण हमारा संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा l
संगठन के चेयरमैन प्रमोद मित्तल ने कहा कि आम नागरिक को भी दवाइयां अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से एवं सिर्फ लाइसेंस धारी मेडिकल स्टोर से ही लेनी चाहिए l
संगठन की इस अति आवश्यक बैठक में डॉ आर के गुप्ता सुधीर माटरुजा मुकेश सोम मनोज गर्ग दिव्य प्रताप सोलंकी सतीश तायल पंकज तनेजा सुबोध गोयल सचिन त्यागी मुकेश शर्मा अतिशय गोयल आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई