जनपद में ड्रग्स माफियाओं पर अंकुश लगाने की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जिला मुख्यालय पर शिवसेना एवं क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकालते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। क्रांतिसेना के मंडल अध्यक्ष शरद कपूर एवं शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे। पार्टी दफ्तर से कोर्ट रोड, शिव चौक, झांसी की रानी होते हुए डीएम दफ्तर पहुंचे शिव सैनिकों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि जनपद ड्रग्स माफियाओं का गढ़ बन चुका है, जिनके संरक्षण में गली-मौहल्लों व गांव देहात में बिक रही नशीली दवाओं की जद में आए बच्चे और युवाओं का भविष्य चौपट होता जा रहा है। शहर की सड़कों और रेलवे रोड पर कूड़ा बीन रहे छोटे बच्चे नशीली दवाओं का सेवन करते दिखाई दे जाएंगे, जिससे इनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।
उन्होंने कहा कि ड्रग्स माफिया एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बेरोजगार लड़कों को अपने जाल में फंसाते हुए उनकी आईडी पर सरकारी अफसरों की मिली भगत से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को तैयार करवाने के साथ लाइसेंसों को स्वयं 5-7 हजार रुपए महीना किराए पर लेकर उस पर नशीली दवाओं और नशीले इंजेक्शन का कारोबार शुरू कर देते हैं। उन्होंने बताया कि इस धंधे का भंडाफोड़ होने पर लाइसेंस धारी बेरोजगार युवक गिरफ्त में आ जाते हैं जबकि बड़े ड्रग्स माफिया अपने पैसे और पावर के बल पर बच जाते हैं। यही कारण है कि ड्रग्स के धंधे पर किसी तरह का कोई अंकुश नहीं है, वहीं नारकोटिक्स विभाग भी कागजी खानापूर्ति कर उक्त लाइसेंस के आधार पर इन बेरोजगार युवाओं को जेल भेज कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है। शिवसेना नेताओं ने बीते दिवस की घटना का जिक्र करते हुए नारकोटिक्स विभाग देहरादून टीम द्वारा जिला परिषद बाजार से गिरफ्तार लोगों को गिरफ्तार करने और रात होते-होते मोटी रकम लेकर यहां सफेदपोशों की सिफारिश पर उन्हें छोड़ दिए जाने के आरोप लगाए। शिवसेना ने इन ड्रग्स माफिया व नारकोटिक्स विभाग की मिलीभगत से पिछले एक महीने पर शिवसेना से जुड़े हेमंत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने और वास्तविक दोषी अक्षय शर्मा, गौरव शर्मा, सुबोध शर्मा जैसे ड्रग्स माफियाओं को पकड़ने में नारकोटिक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। शिवसेना व क्रांतिसेना नेताओं ने चेतावनी दी यदि ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही और जेल में बंद बेरोजगार हेमंत शर्मा की रिहाई नहीं हुई तो पार्टी अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ ड्रग्स माफियाओं के ठिकानों पर ताले डाल देगी। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, ओंकार पंडित, मंगतराम सोनकर, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, योगेंद्र सैनी, उज्ज्वल पंडित, बृजपाल कश्यप, सहेंद्र कश्यप, अमन सिंह, मानुज कश्यप, पिंकू नावला, अभिषेक शर्मा, निकुंज चौहान, शुभम पाल, गौरव शर्मा, सुमित धीमान, रूपराम, प्रभात रावत, राकेश, राजेंद्र, भारत, बबलू, अरविंद, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अमित, साकेत, सूरज, सुभाष, धर्मवीर, बॉबी ठाकुर, नितिन, मोहित, दिनेश शास्त्री नरेश सैनी, किरणपाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal