झमाझम बारिश से मौसम बन गया सुहावना, लोगों में बड़ी राहत

Share :

मुजफ्फरनगर। पूर्व वर्षों के मुकाबले इस बार मौसम की समय से पूर्व हुई दस्तक से दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में राहत की बारिश का क्रम रुक-रुक कर लगातार जारी है। श्रावण माह के प्रथम दिवस से जनपद में हुई झमाझम बारिश का क्रम पूरे माह जारी रहा। इस कड़ी में श्रावण माह में शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। अब दो दिनों के बाद श्रावण माह की विदाई तक ऐसे ही हालात रहने का मौसम विभाग पूर्व में अलर्ट जारी कर चुका है। इन्हीं हालातों के बीच नगर में रविवार को मात्र आधा घंटे की बारिश में करीब 11 एम एम बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत और वेस्ट यूपी के साथ जिले में रविवार को चौथे दिन भी झमाझम बारिश का क्रम जारी रहा। चार दिनों से जारी बारिश से जहां शहर की निचली बस्तियों में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं मुख्य बाजारों व सड़कों के साथ गली-मौहल्लों में बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को पैदल एवं दुपहिया वाहनों पर चल पाना भी मुश्किल सा हो गया। हालांकि बीते चार दिनों से जिले में जारी झमाझम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों के इठलाने के साथ किसानों के चेहरों पर विजयी मुस्कान देखने को मिली। इस बीच किसानों को गन्ने की फसल के साथ धान एवं पशुओं के चारे के लिए आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत दिखाई दी। हालांकि इस बीच अधिक बारिश होने से खादर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के साथ फसलों के नुकसान की दिक्कतों ने लोगों को परेशान कर दिया है, वहीं सब्जी की फसलों में इस जलभराव के कारण कुछ परेशानी ऐसे किसानों के चेहरों पर स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। बीते चार दिनों से लगातार जारी बारिश से मौसम में गर्मी एवं उमस से काफी राहत मिलती दिखाई दे रही है, वहीं बाजारों में लोगों को काफी राहत है। नगर में मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“शारदेन स्कूल में बॉक्सिंग की धूम” खूब दिखाया दमखम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। बॉक्सिंग में महीनों के अभ्यास, मेहनत और लगन के बाद आज छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में 90 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया और उनमें से 36 प्रतिभागी फाइनल में

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal