रोडवेज डिपो से 12 गैरहाजिर परिचालकों को नौकरी से निकाला

Share :

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने ड्यूटी के प्रति लापरवाह परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दर्जन परिचालकों को नौकरी से निकाल दिया। रोडवेज बसों के संचालन में संविदा व आउटसोर्स से चालकों व परिचालकों को रखा है। इनमें से 12 परिचालक जनवरी माह से लापरवाही बरतते हुए ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। ऐसे में इन परिचालकों के कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया गया।
वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम तोमर व संचालन प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि संविदा परिचालक अभिषेक द्विवेदी 23 जनवरी, नंदजी यादव 30 अप्रैल, रविन्द्र कुमार 14 फरवरी, विनोद कुमार 10 फरवरी, सोनू शर्मा 27 अप्रैल रविंद्र कुमार 29 मई से गैर हाजिर चल रहे हंै। वहीं आउटसोर्स से रखे परिचालक अमित कुमार 31 मई, मुकेश कुमार 13 मई, प्रदीप कुमार 27 अप्रैल, ऋषभ सिंह 11 मई, विकास 7 मई व अंकुर 5 मई से गैर हाजिर हंै। इन सभी को ड्यूटी पर बुलाने के लिए कई बार बुलावा पत्र भेजे गए। इसके बाद भी यह कर्मी ड्यूटी पर नहीं आए। ऐसे में मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बारह कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। उन्होेंने स्पष्ट किया कि लापरवाह कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal