जिला पंचायत का पुनर्गठन, पालिका विस्तार होने से 40 वार्डों में बांटी गई 43 वार्ड वाली जिला पंचायत

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच जिला पंचायत का नए सिरे से गठन किया गया है। परिसीमन की प्रक्रिया के बाद अब मुजफ्फरनगर जिला पंचायत को 43 के स्थान पर 40 वार्डों में विभाजित कर दिया गया है। यह बदलाव मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर और खतौली के सीमा विस्तार के चलते हुआ है, जिससे जिला पंचायत की भौगोलिक संरचना में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। इसमें खतौली विकास खंड क्षेत्र का वार्ड 30 गांवों के लिहाज से सबसे बड़ा वार्ड बना है, इसमें 21 गांव शामिल किए गये हैं, जबकि जनसंख्या के अन्तर्गत सदर ब्लॉक का वार्ड छह सबसे बड़ा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी ने जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों ;वार्डोंद्ध का परिसीमन करते हुए प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। इसमें नगरपालिका मुजफ्फरनगर और खतौली के सीमा विस्तार के कारण सदर, चरथावल और खतौली का ग्रामीण क्षेत्र नगरीय क्षेत्र में शामिल कर दिया गया। इसके कारण जिला पंचायत के निर्धारण में भौगोलिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। 43 वार्डों वाली जिला पंचायत से करीब दो लाख की आबादी का शहरी करण होने के कारण अब नये परिसीमन में जिला पंचायत सदन में तीन सीट कम कर दी गई है। नई सूची में जिला पंचायत को 40 वार्डों में विभाजित किया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार, वार्डों के पुनर्गठन के पश्चात अब इस प्रस्तावित स्वरूप पर आमजन की आपत्तियां लेने का काम भी जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। 2 अगस्त तक जिला स्तर पर नागरिक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों का निस्तारण डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा 3 से 5 अगस्त तक किया जाएगा। इसके बाद 6 अगस्त से 10 अगस्त के मध्य वार्डों के गठन की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
बॉक्स…
जिला पंचायत में 20.16 लाख की आबादी, ये हैं बड़े और छोटे वार्ड
मुजफ्फरनगर। नए परिसीमन के अनुसार 40 वार्डों में विभाजित जिला पंचायत में 3 लाख 23 हजार 925 परिवारों की गणना को शामिल किया गया है। यह गणना साल 2011 में हुई जनगणना के अनुसार की गई है। इसमें जिला पंचायत में 20 लाख 16 हजार 740 लोगों की आबादी निवास कर रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार नए परिसीमन में सबसे छोड़ा वार्ड सात गांव का बना है तो सबसे बड़े गांव में सर्वाधिक 21 गांव शामिल किये गये हैं। जनसंख्या के आधार पर सर्वाधिक आबादी वाला वार्ड संख्या 6 सदर ब्लॉक में शामिल है। इस वार्ड में 54222 लोगों की जनसंख्या निवास कर रही है तो वहीं सबसे छोटा वार्ड संख्या 4 भी सदर ब्लॉक में ही शामिल है। यहां पर 44578 लोगों की आबादी है।
डीपीआरओ के अनुसार जिले में गांवों के आधार पर सबसे बड़े वार्डों में वार्ड संख्या 30 में 21 गांव, वार्ड 31 और एक में 19 गांव, वार्ड 21 में 17 गांव, वार्ड संख्या 8, 11, 26, 28 और 29 में 16-16 गांव शामिल हैं। सबसे छोटे वार्डों में वार्ड संख्या 5, 14, 19, 22 और 37 में 7-7 गांव, वार्ड 13 में 8 और वार्ड 6, 7 और 24 में 9 गांव शामिल हैं। जनसंख्या की बात करें तो इसमें सबसे बड़े पांच वार्डों में वार्ड संख्या 6 में 54222, वार्ड 34 में 53981, वार्ड 33 में 53555, वार्ड 30 में 53277 और वार्ड 19 में 52592 लोग निवास कर रहे हैं। सबसे छोटे पांच वार्डों में वार्ड संख्या 4 में 44578, वार्ड 5 44615, वार्ड 9 में 46019, वार्ड 10 में 47694 और वार्ड 13 में 48459 की जनसंख्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई