जनपद में प्रस्तावित वार्ड परिसीमन को दर्ज कराई गई 27 आपत्तियां

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की शुरू प्रक्रिया के बीच जनपद में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। इसमें अब तक वार्डों के परिसीमन को लेकर जिले में कुल 27 आपत्तियां विभाग में दर्ज कराई गई है। इसमें से जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों को लेकर 26 आपत्ति दर्ज कराई गई, जबकि बीटीसी को लेकर मात्र एक आपत्ति आई है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में अब 5 अगस्त तक डीएम की ओर से गठित समिति के समक्ष सुनवाई करते हुए उक्त सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्तावित वार्ड परिसीमन पर शनिवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन रहा। नए प्रस्तावित परिसीमन के बाद जनपद में जिला पंचायत के वार्डों में कटौती हुई है। पूर्व में जिला पंचायत के 43 वार्ड थे, लेकिन अब 3 वार्ड की कटौती हुई है। अब जिला पंचायत में 40 वार्ड रह गए हंैं। विभाग द्वारा जारी किए नए परिसीमन में वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में परिवर्तन हुआ है, वहीं दूसरी ओर 11 गांव नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में शामिल होने पर जिले में 487 ग्राम पंचायत अब शेष रह गई है। वार्डों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर मांगी आपत्तियों के बीच इन 5 दिनों में जिला पंचायत के वार्ड 1, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 26, 33, 29, 30, 31, 36, 37, 38 में कुल 26 आपतियां आयी है। वहीं चरथावल बीडीसी के वार्ड 11 में एक आपति आई है। इस तरह कुल 27 आपत्तियां प्राप्त हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेणु श्रीवास्तव ने कहा कि प्राप्त हुई तमाम आपत्तियों का 5 अगस्त तक निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 से 10 अगस्त तक परिसीमन वार्ड सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal