शिवरात्रि पर भजन संध्या में बिखरा भक्ति का जलवा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर नगर के शिव चौक पर शिव मूर्ति संचालक मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविख्यात भजन सम्राट राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित हरियाणा से पधारे ईश्वर शर्मा ने भगवान आशुतोष के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करते हुए सभी श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। रमेश केस्टो ग्रुप के बैनर तले संपन्न भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ के भजन सुनाकर देर रात तक समा बांधे रखा।
इससे पूर्व शिवचौक पर संपन्न भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर, सीओ सिटी राजू कुमार साव, शिवमूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष शंकर स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शिवमूर्ति संचालक मंडल ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। भजन गायक ईश्वर शर्मा व हेमंत शर्मा द्वारा तू राजा की राजदुलारी, भोलेबाबा के दर्शन कर लो, मैं हरियाणे से भांग रगड़ के लाया, गौरा बैठ नंदी पे मेरे साथ, मैंने रगड़ रगड़ घौटी है भांग जैसे अनेकों भोले नाथ के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं की खूब तालियां बटोरी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। भजन गायक मनीष शर्मा एवं मोनिका ने भगवान आशुतोष के भजन सुनाकर मध्य रात्रि तक समा बांधे रखा। वहीं टी-सीरीज गायक पिंकी गोस्वामी ने सत्यम शिवम सुंदरम, सारे गांव से दूध मंगा कर शिव जी को नहला दो, मेरे शम्भू नाथ आदि भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं रमेश केस्टो ग्रुप कलाकारों ने शिव नृत्य तांडव, गंगा उतरन नाटिका, शिव विवाह, काली शिव की सुंदर झांकियां एक नए अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। संचालन रमेश केस्टो ने किया। इस भजन संध्या को संपन्न कराने में सन्नी, अमित, विशाल, मोंटी एवं बाबू का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान शिवचरण गर्ग, सतीश गर्ग, सुखदेव मित्तल, लक्ष्मीनारायण, राघव, मनीष गर्ग वैभव मित्तल, मुदित जैन, प्रदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal