एसडीएम सदर के नेतृत्व में पकड़ी नकली उर्वरक की फैक्ट्री

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी में शनिवार को एसडीएम सदर निकिता शर्मा, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया व सीओ मंडी रूपाली राय ने पुलिस बल के साथ लाखों रुपए कीमत की नकली उर्वरक फैक्ट्री को पकड़ा है। यहां पर भारी मात्रा में टीम ने एमओपी, डीएपी के साथ पेस्टीसाइड बरामद हुआ है। इसके अलावा फैक्ट्री से छापेमारी में कई ब्रांडिंग कम्पनियों के बैग भी बरामद किए। कृषि विभाग की टीम ने एमओपी, डीएपी और पेस्टीसाइड के नमूने लेने के साथ कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है। वहीं मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
जनपद में नकली उर्वरक और पेस्टीसाइड का बड़े स्तर पर खेल तमाम प्रयासों के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर शनिवार को गांव सिलाजुड्डी में एसडीएम सदर निकिता शर्मा के नेतृत्व में नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री का पदार्फाश किया गया। उक्त मामले में एसडीएम सदर और सीओ मंडी ने सूचना मिलने पर इस फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के बाद इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को दी गई। फैक्ट्री पर छापेमारी की इस बीच जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, वरिष्ठ लिपिक देवेन्द्र चौधरी और सचिन पुंडीर मौके पर पहुंचे। यहां पर भारी मात्रा में टीम ने एमओपी, डीएपी और पेस्टीसाइड को सील करने के साथ इनके नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए। वहीं फैक्ट्री में कार्रवाई करते हुए इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया। गांव सिलाजुड्डी में पकड़ी फैक्ट्री का मालिक रमेश बताया जा रहा है, जिसके पास फैक्ट्री में न्यूटन उर्वरक बनाए जाने का लाइसेंस है, लेकिन यहां नकली उर्वरक को ब्रांडिंग कम्पनियों के बैग में भरकर सप्लाई किया जा रहा था। बताया जा रहा है इस फैक्ट्री के तार बीते दिनों रुड़की रोड पर पकड़े गए गोदाम से जुड़े हैं। उक्त गोदाम पर कुछ दिन पूर्व रुड़की रोड पर कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया व वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली उर्वरक के साथ पेस्टीसाइड का गोदाम पकड़ने के साथ यहां से ब्रांडिंग कम्पनी के भारी मात्रा में बैग रखे मिले थे, जो हापुड़ से छपाई कर मंगाए गए थे। बताया जाता है कि दोनों एक ही गैंग हैं, जो नकली उर्वरक बनाकर किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं।

इन्होंने कहा-
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि शनिवार को गांव सिलाजुड्डी में पकड़ी गई नकली उर्वरक की फैक्ट्री को संदिग्ध उर्वरक के नमूने लेने के बाद कार्रवाई करते हुए सील कर दिया गया है। यहां कई ब्रांडेंग कम्पनियों के बैग भी रखे मिले हैं। भारी मात्रा में एमओपी, डीएपी और पेस्टीसाइड मिला है। जिनके नमूने जांच के लिए लैब में भेजे गए है। उक्त फैक्ट्री मालिक का नाम रमेश बताया गया है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई