‘एक पृथ्वी एक स्वस्थ थीम’ के साथ पी.आर पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के लिए दो घंटे का योग का अभ्यास सत्र आयोजित किया। योग प्रशिक्षक शंकर शर्मा ने सभी को बैठे और खड़े स्थिति में कई योगिक आसन कराए। छात्रो ने शिक्षको के साथ सुबह 6 से 8 बजे तक योगाभ्यास किया। इस के अंतर्गत वृक्षासन, उत्तानासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, भुजंगासन, पवन मुक्तासन, धनुरासन, सूर्य नमस्कार वज्रासन ,भ्रामरी प्राणायाम शवासन, शीतली प्राणायाम, अनुलोम -विलोम, वज्रासन, ताड़ासन, तितली आसन जैसे विभिन्न आसनों का महत्व समझाया गया। योगाभ्यास का समापन प्राणायाम और ध्यान के साथ हुआ।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने अपने विचार रखते हुए कहा – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग अभ्यास को याद करने और इसे दुनियाभर में फैलाने का एक खास मौका है। योग केवल कुछ शारीरिक कसरत नहीं है; यह एक पूरा तरीका है जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को एक साथ जोड़ता है। यह हमें सिखाता है कि कैसे हम अपनी अंदरूनी शक्ति को पहचानकर बाहरी दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सकते है। योग एकाग्रता को बढ़ाता है और मन को शांत रखता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ बीमारियाँ आम हो गई हैं, योग हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। रोज़ाना योग करने से ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग और मोटापे जैसी कई जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। हम सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शशि जैन ,नीता गुप्ता, दिव्या शर्मा, आंचल गुप्ता, मीनू वर्मा, साक्षी भगत, राखी पाल, प्रज्ञा सिंधी, शिखा ठाकुर, अनुपम सैनी, दीपक मलिक, विशांक, विश्वबंधु शर्मा, ममता पुंडीर, मनीषा, उपासना शर्मा, निशु चौधरी, प्रियंका चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की संस्कृति को खत्म करने का वैश्विक षड्यंत्र चिंता का कारण: शांतनु जी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम मंदिर संकीर्तन भवन मे आयोजित श्री राम कथा के चौथे दिन आचार्य श्री शांतुनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगो के साथ श्री राम-सीता विवाह प्रसंग सुनाया तो श्रद्वालु आनंदित होकर झूम उठे। इस मौके पर शांतुनु महाराज ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली है कि

विकसित भारत, युवा संसद- 2026″ का सफल आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के पश्चात लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर “विकसित भारत- युवा संसद 2026 “का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ योगराज सिंह पूर्व मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं सरस्वती गान

स्मार्ट मीटर में बैलेंस फिर भी घर की बत्ती गुल, अफसर मौन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु करने के साथ ही विभाग के बढ़ते लाइन लास को समाप्त करने की दिशा में शुरू किए गए प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। कहना गलत न होगा कि वर्तमान परिवेश में स्मार्ट मीटर को न तो उपभोक्ता समझ पा रहे है और यूपी

दवा कारोबारियों की समस्याओं को लेकर संगठन की बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन महासम्मेलन के बूते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री व ड्रग विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष दवा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। आज मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज़िला परिषद मार्केट के प्रांगण में प्रमोद

जगदीशपुर क्षेत्र के बालाजी एन्क्लेव में आया जंगली हाथी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जगजीतपुर क्षेत्र की बालाजी एनक्लेव कालोनी में एक विशालकाय जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी देर रात तक कालोनी की गलियों में चहलकदमी करता रहा। घरों के आसपास विशालकाय हाथी को घूमते देख लोग भयभीत हो

हरिद्वार में 50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा सीसीआर-02

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रदेश की पहली निर्वाचित सरकार द्वारा हरिद्वार में कुंभ मेला व अन्य स्नान पर्वो के दौरान व्यवस्थाएं संभालने के लिए बनाए गए मेला नियंत्रण भवन की इमारत का विस्तार करने की योजना तैयार की गयी है। जिसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। हरिद्वार देश की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal