डीएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने किया योग

Share :

मुजफ्फरनगर। आज यहां डीएस पब्लिक स्कूल में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा के निर्देशन में,विद्यालय के योग शिक्षक कमल वशिष्ठ ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराये। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा के आवाह्न पर विद्यालय के अनेकों विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ निकटवर्ती योग शिविर में अथवा घर पर ही योगाभ्यास करके योग दिवस मनाया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग की आवश्यकता एवं महत्व के विषय में समझाया।
प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवन शैली में स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन मस्तिष्क के लिए सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य स्थान देना चाहिए। योग भारतीय ऋषि परंपरा की विश्व को एक अमूल्य देन है। आज आयोजित योग शिविर में प्रातः 6:00 बजे से योग शिक्षक श्री कमल वशिष्ट ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को सूर्य नमस्कार,ताड़ासन, कटि चक्रासन, वज्रासन, सिंहासन, मंडूकासन, नौकासन , हलासन सहित अनेकों लाभदायक योगाभ्यास कराये। खेल एवं योग शिक्षक श्री कमल वशिष्ठ ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को अनुलोम विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी जैसे प्राणायाम का अभ्यास भी कराया। उन्होंने सभी को कराए गए योगाभ्यास एवं प्राणायाम के लाभ के विषय में भी समझाया। योग शिक्षक कमल वशिष्ठ ने शिक्षक शिक्षिकाओं को योग अभ्यास करते हुए कहा कि योग अनेकों असाध्य बीमारियों का सुगम एवं सफल समाधान है। आज मोटापा, थायराइड, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, अस्थमा ,हाइपरटेंशन, डिप्रेशन जैसी अनेकों व्याधियों का सफल उपचार योग के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया के गायन के साथ सभी के उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई