मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जनपद में बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी करते हुए कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। डीएम के आदेशों के परिपालन में हुई इस कार्रवाई में जिला कृषि अधिकारी/कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने मैसर्स अग्रवाल एंड संस बुढ़ाना के साथ मलिक फोटो स्टेट का निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने यहां पेस्टीसाइड वितरण में मिली अनियमितताओं के कारण बिक्री प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके अलावा अग्रवाल एंड संस के यहां से पेस्टीसाइड के दो नमूने जब्त करते हुए उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
इसके अलावा बुधवार को खतौली में कृषि विभाग की टीम द्वारा मैसर्स उमराव सिंह-रघुवीर सिंह खाद भंडार खतौली के यहां शिकायत के आधार पर निरीक्षण करते हुए एक नमूना लेते हुए संबंधित स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी गई। हालांकि इस दौरान हुई छापेमारी में यूरिया की बिक्री में टीम को कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। छापामारी अभियान के दौरान टीम में सदर तहसील में जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, खतौली व जानसठ में दीपांकर सिंह, शुभम नामदेव उर्वरक निरीक्षक और बुढ़ाना में डीडी कृषि प्रमोद सिरोही ने टीम के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में






