बिजली, पानी, खाद व गन्ना भुगतान को लेकर भड़के किसान

Share :

मुजफ्फरनगर। किसानों से जुड़ी समस्याओं के एक मंच पर निदान कराने की दिशा में योगी सरकार की शुरू महत्वाकांक्षी प्रक्रिया कुछेक जिम्मेदार अधिकारियों की उपेक्षा एवं किसान दिवस समस्याओं के निदान का मंच होने के बजाए हो रहे राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के बने अखाड़े पर रोक लगाने के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा का साक्षी बना। लंबे समय बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान दिवस में जिले के आला अधिकारियों के साथ किसान नेताओं के द्वारा उठाए मुद्दों पर साफ विचार मंथन किया गया, साथ ही किसान दिवसों में सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति तय किए जाने पर जोर दिया।
जिला पंचायत सभागार में संपन्न किसान दिवस में जनपद में खाद की किल्लत, नकली दवाई, गन्ना भुगतान, बिजली व्यवस्था और चकबंदी जैसी समस्याओं को लेकर किसान नेता नाराज दिखाई दिए। वहीं किसान दिवस के नाम पर हो रही राजनीति को रोके जाने के लिए जरुरी पहल किए जाने पर जोर दिया। किसान दिवस में भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से खाद की किल्लत पैदा की जा रही है। इसके चलते जहां एक ओर समितियों पर खाद के लिए मारामारी एवं लाइन लगी हुई है और पुलिस तैनात की जा रहा है, वहीं दूसरी ओर तमाम प्राइवेट दुकानों पर किसानों को खाद बड़े आराम से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान आज बिजली, कृषि और बैंक आदि से जुड़ी तमाम समस्याओं से काफी परेशान हैं। किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि जिले में अब किसान संगठनों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो राजनीति का अखाड़ा बने हुए है। पूर्व में किसान दिवसों में किसानों के बीच टकराव की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने अपना सुझाव रखते हुए कहा कि किसान दिवस में प्रत्येक संगठन से पांच-पांच लोगों को बुलाया जाए, या फिर हर संगठन को अपनी बात रखने के लिए कुछ समय दिया जाए।
किसान दिवस में अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर करीब आधे घंटे तक कार्रवाई को शुरू नहीं होने दिया गया। इस बीच किसान दिवस में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, गन्ना अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा के आने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। इस बीच किसान राजीव ने बुढ़ाना बजाज शुगर मिल से भुगतान नहीं होने और समितियों से खाद पर ब्याज वसूले जाने के साथ ही भुगतान न करने वाले शुगर मिल की आरसी जारी कराने की मांग की। पिन्ना निवासी किसान सुमित मलिक ने कहा कि जिले में प्रदूषण विभाग की अनदेखी से लोग कैंसर पीडित हो रहे है, वहीं रात्रि में फैक्ट्रियों में पन्नी आदि जलाई जा रही है। इन मामलों में प्रतिबंध लगाए जाने की जरुरत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दीपक सोम ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों की सुविधा देने के लिए सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त की है, लेकिन सरकारी नलकूप बंद पड़े हुए है। जनपद के किसी राजवाहे में पानी नहीं है। खतौली में गंग नहर पर काली नदी में पानी भेजने के लिए डैम बनाया गया था, जो काफी प्रयासों के बाद बना। अब पानी भेजने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं। वहीं बिजली का लोड व बिल बढ़ा है जिस कारण किसान परेशान है। इस दौरान किसान नेता ओमदत्त, दीपक, राजबल, प्रवीण, अमित, रामधन, राजेन्द्र, सुरेश, राजीव कुमार, सुमित मलिक, सुनील, राजकुमार, सुमेर सिंह, राजवीर आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम में दी दस्तक, दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदू क्रांति दल ने नगर निगम के नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंप कर नगर में स्थित नॉनवेज की दुकानों को एक्कड (सराय रोड) पर बनी दुकानों में दस दिन के अंदर स्थानांतरित न किए जाने पर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। नगर आयुक्त को सोंपे ज्ञापन में

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों

मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन नहीं होने देगा सर्वे के आधार पर उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने एक आवश्यक मीटिंग जिला परिषद प्रांगण के मैक्स एंटरप्राइजेज कार्यालय पर संपन्न की गई, जिसमें मुख्यतः विषय, संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वे के आधार पर जो दवा व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है, उससे समस्त दवा व्यापारीयों में आक्रोश है, दवा व्यापारी अपने को ठगा सा

नगर में ई रिक्शा के बढ़ते दबाव को लेकर अफसरों ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जून-2026 की बैठक Zoom App के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal