कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट के साथ व्यापारियों का मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रावण माह की कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दिशा में जिला प्रशासन की शुरू तैयारियों के बीच गुरूवार को नगर के व्यापारियों के साथ नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों के रेट तय किए जाने के साथ व्यापारियों से कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए जिला प्रशासन को सहयोग के आह्वान के साथ खाद्य पदार्थों की रेट सूची भी जारी करते हुए भविष्य में होने वाली दरों पर चर्चा की।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में सहायक श्रमायुक्त की ओर से बालेश्वर सिंह ने कांवड़ यात्रा मेले में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों के लिए अन्य व्यवस्थाओं के साथ जनपद में खाद्य पदार्थों को लेकर रेट सूची के अनुसार खाद्य पदार्थ की बिक्री किए जाने के निर्देश दिए। इसमें चाय 10 रुपये, समोसे का दाम 15 रुपये, ब्रेड पकोड़ा 20 और जूस की कीमत 30 से 80 रुपए रखी गई है। भोजन की कीमत 70 रुपये तय की गई है, जिसमें 4 रोटी, सब्जी, दाल और 100 ग्राम चावल शामिल हैं। केले का रेट 50 से 60 रुपए प्रति दर्जन और आलू-पूरी का रेट 40 रुपये हैं, वहीं जलेबी 120 रुपए किलो और घेवर 300 से 350 रुपए प्रति किलो रखा गया है।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने जनपद के व्यापारियों के साथ खाद्य विभाग अधिकारियों को इस दिशा में टीम भावना के साथ काम किए जाने के निर्देशित करते हुए कांवड़ मार्गों पर टीम बनाकर नियमित चेकिंग की जाए। इसके साथ सभी होटल-ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद की सीमा में निर्धारित किए गए रेट से अधिक की वसूली किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान रेस्टोरेंट और शिविरों आदि में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं पैकिंग की वस्तुओं पर अंकित मूल्य के आधार पर ही बिक्री होगी, इससे अधिक लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों या किशोर का होटल, रेस्टोरेंट पर काम करते पाए जाने पर संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से राकेश त्यागी, सुभाष मित्तल, सुनील तायल, पवन बंसल, सुनील तायल, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal