मुजफ्फरनगर। यूपी में चल रही तबादला एक्सप्रेस में एमडीए में तैनात अधिशासी अभियंता समेत तीन अधिकारियों का तबादला अलग अलग जिलों में हुआ है। इस तबादले के साथ मुजफ्फरनगर में खाली पद भरने के लिए जनपद गाजियाबाद से एक जूनियर इंजीनियर व हापुड़ से बेसिक शिक्षा में तैनात लेखा अधिकारी को मुजफ्फरनगर में तैनाती मिली है। इन तबादलों के साथ एमडीए में परमानेंट लेखा अधिकारी की नियुक्ति से एमडीए में लेखा अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही कोषाधिकारी श्रुति गुप्ता को अतिरिक्त कार्यभार से अब राहत मिलेगी।
एमडीएम में बतौर अधिशासी अभियंता के रूप में कार्यरत रहे विनीत अग्रवाल का स्थानांतरण अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ कर दिया गया है। इसके साथ जेई जयकरण का तबादला आगरा के लिए किया गया है, उनके स्थान पर एक जेई जिला गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर में तैनाती लेंगे। वहीं लेखा विभाग में तैनात वरिष्ठ लेखाकार राजेंद्र सिंह को बरेली भेजने के साथ एमडीए के लेखा विभाग में अब परमानेंट लेखा अधिकारी के पद पर हापुड़ जिले में तैनात तरुण पाल को जनपद मुजफ्फरनगर में तैनाती दी गई है। अभी तक एमडीए में लेखा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार कोषागार अधिकारी श्रुति गुप्ता संभाल रही थी, जिन्हें भविष्य में अतिरिक्त कार्य से राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के






