पालिका में चंद घंटे चली भूख हड़ताल, नगर मजिस्ट्रेट ने कराया धरना समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रशासन पर सफाई कर्मियों के हितों के प्रति तानाशाही एवं उदासीनता का आरोप लगाते हुए शुरू राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ का आंदोलन चौथे दिन उग्र होने के साथ ही भूख हड़ताल में बदल गया। सफाई कर्मचारियों की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 16 जून से टाउनहाल परिसर में जारी यह धरना गुरूवार को भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के साथ सफाई कर्मचारी व सफाई नायक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए, ये भूख हड़ताल मात्र चंद घंटे चली। यहां पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह राठौर ने चमन लाल को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराते हुए भरोसा दिया कि उनकी जो न्याय संगत मांग हंै, वो पूरी होंगी।
टाउनहाल प्रांगण में चार दिनों से जारी धरने पर सफाई कर्मियों व वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए चमन लाल ढिंगान ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों को अब बंधुआ मजदूर समझ रखा है। ऐसे में महीनों काम करवाने के बावजूद वेतन नहीं दिया जाता और बिना किसी नोटिस नौकरी से निकाल दिया जाता है। यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासंघ अंतिम सांस तक कर्मियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने को प्रयासरत रहेगा। धरना स्थल पर मुख्य रूप से महामंत्री सागर वाल्मीकि, सफाई नायक पाल्लेराम, सूरज, नंद किशोर, पदम, अशोक कुमार, जितेन्द्र मचल, विकास कुमार, काजल सुधा, प्रवीण मचल, वेदू घाघट, पाल्ला ढिंगान, मुकेश, मिलन, हरफूल गहलौत, डॉ. मुनेश, सोनू, सतीश, अक्षय, मनोज, राजकुमार, अरुण, सुरेश, गोलू, अजय ढिंगान, पप्पू, धर्मेन्द्र, प्रमोद, शुभम, दीपक, राहुल, गौतम, शमशाद, रमेश वेद, बिजेंद्र, विनोद, भारत, आजाद, अजय, सोनू भगत, कार्तिक, बॉबी, आशु, नीतू, सुनील एवं अजीत आदि कर्मचारियों के साथ समाज के लोग उपस्थित रहे।
बता दें, सफाई कर्मचारियों की इन 17 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से नियमितीकरण, वेतन भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, वर्दी व उपकरण की उपलब्धता, काम के घंटे निर्धारित करना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई