मुजफ्फरनगर। मां पद्मावती युवा सेवा समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में भगवान पारसनाथ की भक्ति एवं भव्य विशाल मां पद्मावती जागरण का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया गया। नगर के प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय में आयोजित किए मां पद्मावती जागरण में प्रात:काल धार्मिक धर्म ध्वजारोहण किया गया तथा पंकज जैन द्वारा चोला परिवर्तन और गोद भराई दिनेश जैन एवं आकांक्षा जैन, अभिषेक शांति धारा अमित जैन, अजीत जैन, विकास जैन, गौरव जैन, अनुज जैन द्वारा किया गया।
प्रेमपुरी जैन औषधालय परिसर में आयोजित विशाल मां पद्मावती जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण जैन रैंबो बिहार रहे। इस दौरान संध्या काल में देश के जाने-माने प्रसिद्ध भजन गायकों के माध्यम से भगवान पारस प्रभु और मां पद्मावती का गुणगान किया गया। समारोह गौरव राजन जैन, समारोह रतन प्रियंक जैन, मंच उद्घाटन प्रियांशु जैन पूर्व सभासद, चित्र नवरंग सुरेश जैन, मोहित जैन, चेतन मेडिकोज के प्रदीप जैन, अनुज जैन, आदित्य जैन वहलना वाले, दीप ज्योति सुनील जैन, कशिश जैन, लविश जैन, मनोज जैन, हरसिल जैन व प्रवीण जैन चीनू आदि द्वारा अनेक चांदी के सिक्के व सांत्वना पुरस्कार वितरित कर, सम्मानित किया। कार्यक्रम का प्रचार प्रसार सुनील जैन, सुमित जैन, अमित जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र जैन और पुनीत जैन ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों के साथ मुख्य रूप से मोंटू जैन, अखिलेश जैन, वरुण जैन सर्राफ, अमूल जैन, सरोज जैन, शरद जैन, विभोर जैन, पंकज जैन, प्रवीण जैन, सोनल जैन, शेफाली जैन, तानिया जैन, अनु जैन, सारिका जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।







