जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया ओजस्वी मन पत्रिका के विशेषांक का विमोचन

Share :

मुज़फ्फरनगर। पावन धरा शुकतीर्थ में निर्मल गंगा-अविरल गंगा हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अनूठी पहल गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर ओजस्वी मन पत्रिका के संपादक पं.दीपक कृष्णात्रेय द्वारा प्रकाशित विशेषांक का विमोचन मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जिला पंचायत सभागार में किया गया। विमोचन समारोह में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी, उद्योगपति, प्रबुद्धजन,शिक्षकगण एवं पत्रकार बन्धुओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित ओजस्वी मन पत्रिका के विमोचन समारोह में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जनहित की कोई भी पहल तभी सार्थक मानी जाती है जब उसे जनसमुदाय का विश्वास एवं समर्थन प्राप्त हो।शुकतीर्थ में मां गंगा के पावन तट पर स्वच्छता रहे,इसके लिये जन जन को प्रतिबद्ध रहना चाहिये।उन्होंने कहा कि प्रशासन के स्वच्छता अभियान से आज जन जन जुड़ाव महसूस कर रहा है।वहीं गंगा घाट पर प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य होता देख समाज मे इसके प्रति जागरूकता आयी है। गंगा स्वच्छता अभियान पर प्रकाशित ओजस्वी मन पत्रिका का यह विशेषांक समाज के सभी लोगो को इस अभियान के लिये प्रेरित करेगा तथा एक सकारात्मक संदेश देगा।जिलाधिकारी ने ओजस्वी मन पत्रिका के संपादक पं.दीपक कृष्णात्रेय की सराहना करते हुए कहा कि समाज मे हो रहे अच्छे कार्यों को जनहित में प्रकाशित करना चाहिये जिससे समाज मे जागरूकता का माहौल बन सके।जिलाधिकारी ने कहा कि उनका प्रत्येक कदम जनपदवासियों के हित मे है। ओजस्वी मन पत्रिका के संपादक पं.दीपक कृष्णात्रेय ने कहा कि गंगा स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी महोदय की पहल सराहनीय है।इसके तहत प्रत्येक रविवार को गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम जानसठ श्री जयेन्द्र सिंह संत-महात्माओं,समाजसेवी,उद्योगपति, जनप्रतिनिधि व शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को जोड़कर निरंतर स्वच्छता अभियान को गति दे रहे हैं।जिलाधिकारी महोदय की इस पहल ने मुझे विशेष प्रभावित किया,जिस कारण मैंने यह विशेषांक प्रकाशित किया है।विमोचन समारोह में पटका पहनाकर व पौधा भेंटकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ.राजीव कुमार ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी कुंवर देवराज पँवार,वरिष्ठ नेता पं. उमादत्त शर्मा, आचार्य कुलम के होतीलाल शर्मा,होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व संयुक्त हिन्दू मोर्चा के संयोजक नरेंद्र पँवार उर्फ साधु गुज्जर आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।
ओजस्वी मन पत्रिका के विशेषांक विमोचन समारोह में सह संपादक अंकुर पहलवान, आचार्य सीताराम, विश्व हिंदू महासंघ के राजेश शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, सुंदरलाल, जितेंद्र सिंह कोच,चन्द्रशेखर शर्मा, किरतपाल सैनी, कुंवर सिंह,अरविंद तोमर,अनुज चौधरी,नितिन प्रजापति,आर्यन चौधरी, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, एडवोकेट समसवीर,प्रवीण तोमर एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal