भाकियू का मखियाली स्थित बिजलीघर पर जारी धरना समाप्त

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा बीते दो दिनों से जारी धरना गुरूवार को बिजली और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान के ठोस आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। इस बीच भाकियू नेताओं ने चेताया कि यदि तय समय सीमा के बावजूद किसानों की समस्याओं को पूर्ण रूप से निदान नहीं किया गया, तो भाकियू फिर से धरना प्रदर्शन को बाध्य होगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी के नेतृत्व में बुधवार से मखियाली बिजली घर से संबंधित सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने, अघोषित कटौती, स्मार्ट मीटर और गांव में असमय और अनर्गल रूप से की जा रही घरों में छापेमारी और अनर्गल बिलों के विरोध में दिया गया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी व तहसील अध्यक्ष सदर देव अहलावत के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के लोगों की अनदेखी के आरोपों के बीच अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया था। इसे लेकर बिजली विभाग और प्रशासन में दो दिनों से हलचल शुरू हो गई थी। गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी एवं मीडिया प्रभारी चौ. शक्ति सिंह दर्जनों किसानों सहित धरना स्थल पर पहुंचे। इस बीच विद्युत विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को भी धरना स्थल पर बुला लिया गया। भोपा रोड स्थित बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के समय रहते निदान कराने का अधिकारियों ने भाकियू नेताओं को आश्वासन दिया। इन मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी सहित पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन प्रेषित किया और प्रदूषण विभाग को चेतावनी दी कि 25 जून तक क्षेत्र में फैले प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरुरी कार्यवाही नहीं की गई तो 25 जून के बाद प्रदूषण विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रदूषण विभाग की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनू ठाकुर, सुमित चौधरी, हैप्पी बालियान, रामपाल सिंह, तारिक प्रधान, हेमेंद्र, एहसान त्यागी, इस्तकार त्यागी, अरूण चौधरी, सचिन चौधरी, बिट्टू प्रधान, संजय चौधरी, परवेंद्र चौधरी, डॉ. अनीस राणा, अब्दुल समद, सैय्यद नौमान, रूस्तम चौधरी आदि के साथ सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal