भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर

Share :

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां राणा चौक पर फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल स्थित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्यतिथि पर किसानों के मसीहा को याद किया जहां से बजारी गांव में तारीक के द्वारा एक किसान पंचायत रखी गई थी जिसमें सभी साथियों के साथ पहुंच कर सैकड़ो किसानों को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष की सदस्यता दिलाई वह अनस गौर को जनपद मुजफ्फरनगर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि हमने मुजफ्फरनगर सबसे पहले किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी वह शिव चौक पहुंचकर महादेव भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहां की महादेव उन लोगों का विनाश कर देंगे जो किसान और मजदूर का शोषण कर रहे हैं हम लगातार किसानों के हित के लिए मांग कर रहे हैं। हमारा संगठन स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध कर रहा है और यहां के किसानो ने जानकारी दी कि बिजली विभाग जबरदस्ती यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहा है हम बिजली विभाग के अधिकारियों को यह बता देना चाहते हैं कि हम यहां किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और अगर जबरदस्ती आप मीटर लगाने का प्रयास करोगे तो हम पूर्ण रूप से इसके विरोध के लिए तैयार हैं और जहां कहीं लगा भी दिए गए हैं हम उनको उखाड़ करके नजदीकी बिजली घर में जमा करा देंगे हम गाने का मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग लंबे समय से सरकार से करते आ रहे हैं हम सरकार से कह देना चाहते हैं कि जिस तरह आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को भूमिहीन करना चाहते हो अब किस उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा हम जबरदस्ती किसी भी कीमत पर अपनी जमीनों का अधिग्रहण नहीं होने देंगे अगर इस तरह जमीन छीनी जाती रही तो किस का भविष्य अंधकार में होगा कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान जी ने की और संचालन वसीम बाझेडी ने किया प्रोफेसर कृष्ण गोपाल अंकित पहलवान जिला अध्यक्ष मेरठ संदीप चौधरी जिला अध्यक्ष गाजियाबाद एडवोकेट शाहरुख अमजद अली पार्ट 2 तोमर फरदीन जावेद निशांत रोहित संदीप पंकज जोगिंदर कपासिया सोनू बेनीवाल आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal