अफसरों के रवैये से आहत ठा.पूरण सिंह ने की भूख हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार और किसानों की विभिन्न समस्याओें के निदान की मांग को लेकर कई दिनों से शुरू आंदोलन गुरूवार में उस समय भूख हड़ताल में तब्दील हो गया, जब अफसरों की अनदेखी से आहत संगठन के राष्टÑीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कलेक्ट्रेट में जारी महापंचायत में दो टूक शब्दों में आरपार की लड़ाई की चेतावनी दे दी। जनपद भर से भारी संख्या में जुटे किसानों के बीच ठा. पूरण सिंह ने भ्रष्टाचार जैसे मामलों में कार्यवाही कराने के साथ किसान समस्याओं के निदान होने तक अन्न का एक भी दाना ग्रहण न करने का ऐलान करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

डीएम कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर संगठन की ओर से भ्रष्टाचार और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर बीते एक सप्ताह से बेमियादी धरना जारी है। प्रदर्शन के बावजूद अफसरों द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से आहत किसानों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में महापंचायत करते हुए घेराव प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण आज किसानों के साथ आमजन को भी उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में चकबंदी, बिजली विभाग के साथ सिंचाई या गन्ना विभाग सभी में भ्रष्टाचार व्याप्त है। ऐसे में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अफसर न तो गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि यह जिला किसानों का जिला है। अफसरों से आरपार को भी हम तैयार हैं। हमने पूर्व में डीएम को दिये ज्ञापन में चकबंदी में बनी विभिन्न अनियमितता व अफसरों के कारण लंबित प्रकरणों को सुलझाने की मांग की थी। साथ ही जनपद में विद्युत सुधार योजना में विद्युत विभाग में काम कर रही एल एंड टी कंपनी में जारी भ्रष्टाचार को लेकर जांच कराने की आवाज उठाई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस दौरान आरडीएस योजना के तहत विद्युत विभाग में कराये कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आवारा गौवंश की देखरेख को संरक्षणकर्ता किसान को 300 रुपये प्रतिदिन भुगतान, भैंसाना शुगर मिल पर बकाया भुगतान कराने, लोक निर्माण विभाग की गत वर्षों में बनवाई सड़कों की जांच और पानीपत खटीमा राजमार्ग कार्य पूर्ण हुए बिना ही चालू टोल को बंद कराने की मांग रखी थी। कलेक्ट्रेट में धरने की अध्यक्षता राजकुमार सिंह व संचालन अन्नू मलिक ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव कृष्णपाल सिंह, ललित राणा, जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, नौबहार बिजनौर, अजब सिंह, कालूराम, देवराज पुण्डीर, भूपेन्द्र सिंह, ओमी लाल आर्य, मोनू राणा, विजयपाल सिंह, ओमपाल बिराल, विक्रम सिंह, यशपाल प्रधान, सतीश, अभिषेक कुमार, विक्रम सोम, अंकित सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। इस दौरान आंदोलन में आए सभी किसानों के लिए संगठन की ओर से डीएम कार्यालय परिसर में दाल चावल का भंडारा भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई