वन स्टाप सेंटर की मैनेजर के खिलाफ बैठाई डीएम ने जांच

Share :

मुजफ्फरनगर। वन स्टाप सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला के खिलाफ डीएम ने जांच बैठा दी है। जांच के लिए उन्होंने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो मैनेजर पर लगे आरोपों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौपेंगी। इसके बाद आरोपी सेंटर मैनेजर पर कार्रवाई होगी। वन स्टाप सेंटर मैनेजर आउट सोर्सिंग पर विभाग में तैनात है।
बीते दिनों डीएम दरबार में मौहल्ला गाजावाली निवासी दीपा रानी ने कलेक्ट्रेट में स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय पर पहुंच कर वन स्टाप सेंटर मैनेजर की शिकायत की थी, लेकिन जिला प्रोबेशन कार्यालय में महिला को प्रवेश नहीं मिलने पर पीड़िता ने अन्य लोगों ने साथ कार्यालय के बाहर ही वन स्टाप सेंटर मैनेजर से वार्ता की। इस बीच सेंटर की मैनेजर पूजा नरूला पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए हैं, लेकिन इस बीच पूजा नरूला पीड़िता पर ही उसका मकान खरीदने की बात करने लगी। इसके बाद पीड़िता ने यह भी आरोप लगाए कि पूजा नरूला ब्याज पर अवैध रूप से रुपये देती है और पैसे देकर लोगों को फंसाती है। काफी हंगामे के बाद भी जिला प्रोबेशन विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके बाद पीड़िता डीएम उमेश मिश्रा ने मिली। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीपीओ संजय कुमार मामले में जानकारी ली और जांच कमेटी गठित करने कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर दो सदस्य जांच कमेटी बनी है, इसमें एसडीएम मोनालिसा जौहरी और समाज कल्याण अधिकारी विनित मलिक को जांच कमेटी में शामिल किया है। एक सप्ताह में कमेटी जांच कर रिपोर्ट डीएम को देंगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal