मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल एवं अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारियों ने नगर की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के शिव चौक पर व्यापारियों ने पहलगाम की विभत्स आतंकी की घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए आतंकवाद का पुतला दहन करते हुए दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाए जाने की मांग की। इसके साथ आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत को मजबूती प्रदान करने का प्रण लिया गया।
शुक्रवार को शिवचौक पर आतंकवाद के पुतले का दहन करते हुए कृष्ण गोपाल मित्तल व संजय मिश्रा ने कहा कि पहलगाम में हुए विभत्स आतंकी हमले ने भारत की अंतरात्मा पर चोट की है। इस घटना से देश के प्रत्येक नागरिक के अंदर रोष पनप रहा है। इस दौरान राकेश त्यागी, सुनील तायल, शलभ गुप्ता, सुरेन्द्र मित्तल, विक्की चावला, स. बलविन्दर सिंह, अरुण प्रताप ने सरकार से तमाम दोषियों को उन्हीं की भाषा में मुंह तोड़ जवाब दिए जाने की मांग की। इस दौरान पवन वर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, तरुण मित्तल, राजकुमार कालरा, रमन शर्मा, रवि शर्मा, हरिओम शर्मा, विशाल जैन, सचिन शर्मा, विजय प्रताप, भूपेन्द्र गोयल, दीपक मित्तल, अंकुर जैन, राजेन्द्र अरोरा, विजय कुच्छल, अमित अरोरा, प्रवीण, मयंक, शिवकुमार, उदित, आकाश आदि मौजूद रहे।

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत






