मौसम का मिजाज, विद्युत आपूर्ति ठप, दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के 60 जनपद हुए प्रभावित

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी में मई महीने में मौसम का मिजाज बदल जाने से गुरूवार देर रात्रि से शुक्रवार सुबह तक प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और कुछ क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। ऐसे में गुरूवार मध्य रात्रि के बाद शुक्रवार सुबह कुछ जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से जहां एक ओर तापमान में भी थोड़ी गिरावट आई, वहीं बारिश से मौसम ठंडा और आंधी तूफान के कारण बड़ी संख्या में बिजलीघरों में नुकसान के साथ बिजली दोपहर बाद तक गुम रही। मौसम के बदले मिजाज से कुछेक किसानों को नुकसान होने की बात भी सामने आयी।
मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच दिल्ली-एनसीआर के साथ यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में गुरूवार रात्रि के बाद शुक्रवार सुबह बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने के साथ विभाग को भारी नुकसान झेलना पड़ा। तेज हवा एवं बारिश के कारण जनपद की कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने के साथ ही हाईटेंशन लाइनों में आए ब्रेक के कारण दोपहर तक 40 से भी अधिक बिजलीघर बंद रहे। इन बिजलीघरों से सप्लाई नहीं हो पायी। वहीं रोहाना बिजलीघर से दिनभर में मात्र दो घंटे सप्लाई हुई। उधर, शहर के मौ. मिमलाना रोड, शामली रोड, रुड़की रोड, महावीर चौक आदि बिजलीघरों से सप्लाई बंद होने से विभिन्न क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति भी प्रभावित रही। मौसम विभाग के जारी किए अलर्ट के बीच गुरूवार देर रात्रि में अचानक से मौसम खराब हो गया। ऐसे में आसमान में काले बादल छा जाने के साथ ठंडी हवा चलने लगी। हालांकि इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन जनपद की बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को पानी के लिए सुबह के वक्त परेशान होना पड़ा। नगरीय क्षेत्र में तेज हवाओं के चलते नरा, भोपा रोड, जौली रोड आदि से आ रही हाईटेंशन लाइनों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई, जिस कारण लाइनों में ब्रेकडाउन होने और हाइटेंशन लाइनों में इस बीच फाल्ट होने के कारण करीब 122 बिजलीघर प्रभावित रहे। बारिश रुकने पर कर्मियों ने घंटों मशक्कत करते हुए सप्लाई को चालू करने का काम किया। दोपहर तक करीब 40 बिजली घरों पर फाल्ट होने के कारण इस बीच बंद रहे। मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। जिसमें शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के 40 से अधिक जनपदों में मौसम का असर दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण अगले 2 से 3 दिनों तक यूपी के आसमान में भी बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत बदलाव के आसार नहीं दिखाई दे रहा है।
बता दें, बीते दिवस गोरखपुर में तेज हवाओं के बीच जमकर बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले भी गिरे। इसके अलावा बस्ती में भी झमाझम बारिश का दौर देखा गया था। वहीं, अयोध्या में तेज हवाओं का दौर चला। वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश व तेज हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal