जीएसटी टीम ने दो प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। जीएसटी विभाग ने बीते दो दिनों में की गई छापेमारी में एक साथ दो टीमों को लगाकर दो प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस अभियान में टीम को बड़ी मात्रा में गड़बड़ी पकड़ में आने पर दोनों प्रतिष्ठानों से शुल्क जमा कराया गया। इस छापेमारी में जानसठ रोड पर संचालित अक्षय रिसाइकिलिंग एडं वेस्ट मेनेजमेंट फर्म पर जांच के बाद बड़ी चोरी मिलने के बाद जहां एक करोड़ एक लाख 28 हजार रुपये विभागीय टीम ने मौके पर जमा कराए। वहीं दूसरी ओर सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भंडूर में संचालित सिंघल एंडरप्राइजेज नाम से कूलर फैक्ट्री पर गड़बड़ी मिली, जिसके बाद मोटे जुर्माने से बचने से लिए फर्म संचालक ने 6.28 लाख का जुर्माना लगाते हुए धनराशि जीएसटी विभाग को जमा कराई। जीएसटी टीम की उक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बीते दिवस जनपद में हुई इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए स्टेट जीएसटी की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्वर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ल के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई। जांच टीम ने 28 अप्रैल को छापेमारी करते हुए जानसठ रोड स्थित अक्षय रिसाइकिलिंग एंड वेस्ट मेनेजमेंट फर्म पर टीम के साथ में जांच शुरू की। टीम को इस बीच मौके पर फर्म में ई-वेस्ट स्क्रैप (पुराने रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडीशनर, पंखे एवं टीवी आदि) की खरीद बिक्री एवं उक्त ई-वेस्ट स्क्रैप से डिस्मेल्ट कर विभिन्न वस्तु निकाल कर बिक्री के लेन देन में गड़बड़ी मिली। टीम ने इसी के आधार पर फर्म पर व्यापारी द्वारा कर एवं अर्थदंड मद में कुल एक करोड़ एक लाख 28 हजार रुपये जमा कराए गए।
वहीं स्टेट जीएसटी ने दूसरी जांच ग्राम भंडूर में चल रही कूलर फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए सिंघल एंटरप्राईजेज फर्म में जीपी चादर से कूलर का निर्माण तथा प्लॉस्टिक कूलर को असेम्बलिंग कर बिक्री करने के लिए क्रय-विक्रय बिलों की जांच पड़ताल की। विभागीय टीम को लेखा पुस्तकों में मिली विसंगतियों के आधार पर व्यापारी से छह लाख 28 हजार रुपये जमा कराए गए। जांच टीम में इस दौरान डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार शुक्ल, सहायक आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, विपिन कुमार, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, राजेन्द्र शर्मा, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई