मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर असंगठित मजदूर संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान एवं एक्शन ऐड एसोसिएशन लखनऊ के सहयोग से मजदूरों संग एक दिवसीय सम्मेलन सदर ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों में निर्माण श्रमिक, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों, दिहाड़ी मजदूरों के साथ मिलकर न्यूनतम एवं समान वेतन सामाजिक सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन का मजदूरों पर प्रभाव जैसे ज्वलंत मुद्दों पर देश के 6 राज्यों में अभियान का प्रारंभ किया गया। सम्मेलन में किसान-मजदूर-संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक सुर में मजदूरों के अधिकारों की जरुरत को बलपूर्वक उठाया।
सदर ब्लॉक में संपन्न हुए इस असंगठित मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमर इंतखाब ने बताया कि जिले में मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम व समान वेतन और श्रम कानूनों पर जागरूकता के साथ- साथ संगठन द्वारा विगत वर्षों में मनरेगा जॉब कार्ड्स व काम की मांग, श्रमिक कार्ड पंजीकरण, ई-श्रम व सरकारी योजनाओं से हजारों मजदूरों को जोड़ा गया है, वहीं कार्यकर्ता कविता ने कहा कि अब असंगठित मजदूरों के अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित हुई हैं, जिससे वह स्वयं अपने कार्य विभिन्न विभागों में जाकर करा रहे हैं।
सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ती गर्मी, बाढ़, सूखा जैसे पर्यावरणीय संकट का सबसे ज्यादा श्रमिकों की आजीविका पर प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर मजदूरों को संगठित करने, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने और नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। सम्मेलन के दौरान मजदूरों ने अपने जमीनी अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में एक सामूहिक मांग पत्र असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को सौंपते हुए समस्या निदान की मांग की। इस मांग पत्र में असंगठित श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की कानूनी गारंटी, समान काम के लिए समान वेतन की सुनिश्चितता, जलवायु संकट को ध्यान में रखते हुए कार्यस्थलों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए ठोस नीतियां एवं लेबर अड्डों पर जन सुविधाएं दिए जाने की मांग की। इस दौरान श्रमायुक्त कार्यालय से बालेश्वर सिंह, शालू राणा, शुक्ला, गय्यूर, नीरज सिंघल के अलावा संगठन कार्यकर्ता कॉपीन कुमार, रेशमा, देवेंद्री, मेघा, सोनम, शिक्षा, चीना, राखी, मीनाक्षी, करीना, दीपा, अनु, शिवानी आदि का सहयोग रहा।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






