ChatGPT ने टिंडर पर कराया 5000 लड़कियों से मैच, फिर खोज दी ‘परफेक्ट पार्टनर’

Share :

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिग्गज कंपनी ओपनएआई (OpenAI) का चैटजीपीटी (ChatGPT) पेशवर लोगों की जिंदगी को आसान बना रहा है। लेकिन इसके साथ ही ChatGPT का इस्तेमाल कई और काम के लिए भी होने लगा है। लोग इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर अपना परफेक्ट पार्टनर भी खोज रहे हैं। एक शख्स ने तो कमाल ही कर दिया। ChatGPT की मदद से इस शख्स ने एक डेटिंग ऐप पर पांच हजार महिलाओं से बात की। इसके बाद एआई बॉट ने उसके लिए एक परफेक्ट पार्टनर खोज दिया।

एक रूसी व्यक्ति ने दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ने उसकी मौजूदा पत्नी के साथ मुलाकात और बातचीत को आगे बढ़ाने में उसकी सहायता की। अलेक्जेंडर जदान नामक व्यक्ति ने एक्स (ट्विटर) पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है। अलेक्जेंडर ने खुलासा किया कि उसने टिंडर चलाने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। चैटजीपीटी ने एक दो नहीं बल्कि 5,000 से ज्यादा महिलाओं का मैच कराने में उसकी मदद की। बॉट की मदद से उसने 5,239 लड़कियों के साथ ‘चैटिंग’ की। इसके बाद उसे एक लड़की पसंद आई जिसे उसने प्रपोज किया और अब वह उसकी पत्नी है।

रूसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अलेक्जेंडर जदान की उम्र 23 वर्ष है और वह सॉफ्टवेयर डेवलपर है। अलेक्जेंडर ने ‘टिंडर’ पर अपने मैच को फिल्टर करने के लिए चैटजीपीटी और अन्य एआई बॉट्स इस्तेमाल किए थे। शख्स ने ट्वीट कर बताया कि 5000 से ज्यादा लड़कियों से चैटिंग के बाद एआई ने करीना इमरानोव्ना नामक एक लड़की को उसके लिए परफेक्ट मैच बताया। शख्स ने बताया कि उसे परफेक्ट मैच खोजने में करीब एक साल का वक्त लगा। इस दौरान लड़के की जगह एआई बॉट्स उन लड़कियों से बात कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal