एमएमसी टाइटंस ने सिल्वर टोन को हरा बनाई फाइनल में जगह

Share :

आज एमएमसी की आईपीएल से होगी फाइनल में भिंड़त
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरणसिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए एमपीएल टी-20 क्रिकेट मैच के मुजफ्फरनगर एवं शामली के क्रिकेट खिलाड़ियों ने मैदान में पसीना बहाने के साथ ही अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बीच सोमवार को एमपीएन टी-20 के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ते कदमों के बीच खेल मैदान पर एमएमसी टाइटंस की टीम ने सिल्वर टोन टाईगर की टीम को 27 रनों से हराकर एमपीएल टी-20 प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह बना ली। मंगलवार को स्टेडियम में अब एमएमसी टाइटंस का मुकाबला ट्रॉफी के लिए आरपीएल राइडर्स से होगा।


सोमवार को स्टेडियम में खेले गए सेमी फाइनल क्रिकेट मैच में एमएमसी टाइटंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैदान में उतरी एमएमसी टीम के ऋतिक वत्स ने 25 गेंदों पर 50 रन की आतिशी पारी खेली। हालांकि टीम ने पहले 10 ओवर में एमएमसी ने संभल कर बल्लेबाजी की। कार्तिकेय 26 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद ऋतिक वत्स ने मोहित के साथ 80 रनों की साझेदारी की, जिसमें ऋतिक ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए, वहीं मोहित ने भी इस बीच 33 रनों का योगदान दिया। इसके चलते एमएमसी टीम ने 20 ओवर में मात्र 162 रनों का लक्ष्य रखा। इस बीच लक्ष्य का पीछा करने को उतरी सिल्वर टोन टाइगर टीम ने पहले ओवर में 24 रन बनाकर तेज शुरूआत दी, लेकिन दीपक राणा की घूमती हुई गेंदों पर दोनों ओपनर क्रिकेट खिलाड़ी गौरव और आदित्य को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके बाद सिल्वर टोन एक के बाद एक आउट होते चले गए और उनकी पूरी पारी मात्र 143 रनों पर आउट हो गई। आखिर में प्रशांत सूर्य ने 40 रनों की पारी खेली। एमएमसी टाइटंस की ओर से नवीन ने 20 रन देकर 4 विकेट और ऋतिक ने 2 एवं रजत ने 1 विकेट लिया। क्रिकेट मैच के समापन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी व मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर विकास स्वरूप बब्बल, एसडी पब्लिक स्कूल के सचिव आकाश कुमार, सीए अजय कुमार सीए, महेश जिंदल, मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। मैन आॅफ द मैच 50 रन व 2 विकेट लेने वाले वाले ऋतिक वत्स, फाइटर आॅफ मैच नवीन, बेस्ट फील्डर ऋतिक अरोरा को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका में रवि कौशिक एवं मौ. शाहिद, थर्ड अंपायर के रूप में आदिल, फोर्थ अंपायर शादाब रहे। आॅनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से एसोसिएशन के चेयरमैन भीम कंसल, सचिव मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal