बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर कोर्ट रोड स्थित अम्बेडकर पार्क में श्रद्धांजलि एवं दीपोत्सव का आयोजन

Share :

मुज़फ्फरनगर। कोर्ट रोड स्थित अम्बेडकर पार्क मे 13 अप्रैल 2025 को डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री कपिल देव ने दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। उपस्थित जनसमूह ने दीप जलाकर “दीपोत्सव” के रूप में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही।

अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं समता के अग्रदूत थे। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित रहा। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती को राजकीय सम्मान के साथ मनाया जाएगा और इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। राज्य भर में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विचार गोष्ठियाँ, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं श्रद्धांजलि सभाएं प्रमुख रूप से शामिल होंगी। इन आयोजनों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और समाज के प्रति उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समानता, सामाजिक समरसता और लोक कल्याण की भावना से कार्य करती रही है। पार्टी ने जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने हेतु अनेक प्रभावशाली पहलें की हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजय सागर, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जिला महामंत्री अनुसूचित अमित सुधा, जिलामंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, यशवीर सिंह विशाल गर्ग, राज बलराना, अक्षय मुनखिया, सुन्दर सिंह बौद्ध, मुकेश प्रधान, विनय चंदेल, दुर्गेश कुमार, अमित वत्स, नरेन्द्र जैन, ललित, सोहनपाल, राजकुमार, सोनू मचल, डॉ जे पी सिंह ज़ी आदि गणमान्य मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई