पालिकाध्यक्ष ने बाबा साहेब और लालाजी की प्रतिमाओं पर की साफ-सफाई

Share :

मुजफ्फरनगर। संविधान निमार्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अपै्रल को लेकर शासन के निर्देश पर महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमा स्थलों पर जिला प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका परिषद् के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें खुद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ मिलकर डॉ. अम्बेडकर और लाला लाजपत राय की प्रतिमाओं पर जाकर साफ सफाई की और धुलाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का काम किया गया।
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाई जाएगी, जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार के निदेर्शानुसार जनपद में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई का अभियान शुरू हुआ है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को कचहरी गेट पर स्थित भारत रत्न डॉ.भीम राव अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा की धुलाई अपने हाथों से करते हुए साफ सफाई की और माल्यार्पण किया। इसी तरह उनके द्वारा प्रकाश चौक पहुंचकर वहां पर लाला लाजपत राय की प्रतिमा की भी साफ सफाई स्वयं अपने हाथों से की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सोमवार को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पूरे देश में मनाये जाने की तैयारी चल रही है। पालिका के स्तर से शहर के सभी स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख लगातार की जाती है। आज यहां पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके लिए विश्ोष रूप से सफाई कर्मियों की टीमों को लगाया गया है। सवेरे झांसी की रानी पार्क, देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पालिका कर्मियों की टीमों ने साफ सफाई की।

उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल शिलाएं नहीं, बल्कि प्रेरणा की जीवंत प्रतीक हैं। उनकी स्वच्छता और सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। प्रशासन की यह पहल न केवल सफाई के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि नई पीढ़ी को भी इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर किसी को उनके अधिकार के लिए आवाज उठाने की ताकत प्रदान करता है। उन्होंने सभी से देश के महापुरुषों के जीवन संघर्ष को जीवन में एक आदर्श के रूप में आत्मसात करने की अपील भी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, शौकत अंसारी, मोहित मलिक, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विवेक चौहान, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई