चाट बाजार बंदी से सौ परिवारों की रोजी रोटी पर संकट, नगरपालिका प्रशासन ने नोटिस चस्पा करने के बाद कराई मुनादी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के एक फैसले से करीब सौ परिवारों की दिन-रात की नींद उड़ी हुई है। शहरी सौन्दर्यकरण के नाम पर पालिका प्रशासन ने शहर के टाउनहाल पर चटोरों के आकर्षण का केन्द्र बने रहने वाले चाट बाजार को बंद कराने का निर्णय लिया है। इससे यहां से रोजगार पाने वाले करीब सौ परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। ये लोग लगातार इस फैसले का विरोध करते हुए अपनी रोटी का सहारा बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, लेकिन पालिका प्रशासन ने चाट बाजार बंदी का नोटिस चस्पा करने के साथ ही शनिवार को बालाजी जयंती के अवसर पर मुनादी कराकर चेतावनी जारी कर दी है।
शहर के टाउनहाल के बाहर लगने वाला चाट बाजार नगरपालिका परिषद् के ठेकों में सबसे बड़ा ठेका है। पालिका के कर विभाग में टाउनहाल पार्किंग और टाउनहाल चाट बाजार के ठेकों से ही प्रतिवर्ष पालिका को सर्वाधिक आय होती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चाट बाजार का ठेका पालिका के कर विभाग द्वारा 27.55 लाख रुपये में छोड़ा गया था। टाउनहाल मैदान पार्किंग से 24 लाख रुपये की सालाना आय होती है। पालिका प्रशासन ने शहरी सौन्दर्यकरण की नीति के तहत टाउनहाल के बाहर चाट बाजार को बंद करते हुए यहां से ठेले और ठिये हटवाने का निर्णय लिया है। यहां पर करीब 50 से ज्यादा लोग ठिये लगाते हैं। इनमें फल, फास्ट फूड, आइस्क्रीम, कपड़े, बर्तन आदि के ठिये शामिल हैं। यह चाट बाजार मुजफ्फरनगर के खान-पान के शौकीनों के लिए एक बड़े आकर्षण का केन्द्र भी बना रहता है, यहां पर लोग रात्रि में घूमने आते हैं और परिवार सहित यहां की चाट और फास्ट फूड के जायकों का आनंद उठाते हैं। इस कारण यहां पर रात्रि में यातायात की स्थिति भी दयनीय रहती है।
पिछले दिनों पालिका प्रशासन के द्वारा यह चाट बाजार वित्तीय वर्ष 2025-26 से बंद करने का निर्णय लिया था, इसी नीति के तहत कर विभाग के द्वारा इस साल चाट बाजार के लिए नया ठेका नहीं छोड़ा है। 31 मार्च को ठेका समाप्त होने के साथ ही कर विभाग के द्वारा यहां पर ठेले-ठिये लगाने वाले लोगों को सूचना दे दी थी कि यह चाट बाजार अब पालिका बंद कर रही है, इसलिए वो अपने ठिये हटा लें। इससे इस चाट बाजार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजी रोटी कमाने वाले करीब सौ परिवारों में नींद उड़ी हुई है। इन लोगों ने पिछले दिनों डीएम से मिलकर अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए चाट बाजार बंदी का फैसला वापस कराने की मांग की थी, लेकिन पालिका अपने निर्णय पर कायम है। चाट बाजार के पीड़ित रवि कुमार, चन्द्र किरण प्रजापति और राजेश कुमार आदि का कहना है कि इस बाजार से करीब सौ परिवारों की रोजी रोटी चल रही है, ऐसे में यदि पालिका इसका अचानक ही बंद करा देगी तो ये परिवार सीधे सड़क पर आ जायेंगे। महंगाई के इस दौर में पालिका को यह निर्णय नहीं करना चाहिए, पालिका पहले उनकी रोजी रोटी के लिए स्थान का प्रबंध करके बाजार लगवाये और तभी यहां से ठिये खत्म किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में अपनी फरियाद लेकर चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप से भी मिलेंगे।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि पूर्व में ही चाट बाजार वालों को सूचना दे दी गई थी कि पालिका अध्यक्ष के आदेश पर इसको बंद किया जा रहा है, ऐसे में उनको यहां से ठिये हटाने पड़ेंगे। इसके बाद शनिवार को चाट बाजार बंदी के नोटिस विभागीय स्तर पर चस्पा करा दिये गये हैं। साथ ही ई रिक्शा के माध्यम से शहर में मुनादी भी कराई जा रही है कि यह चाट बाजार अब बंद करा दिया गया है, इसके चलते यहां पर कोई भी ठिया या ठेला आदि नहीं लगाने दिया जायेगा। ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर को टाउनहाल क्षेत्र नॉन वेंडिंग जोन में आता है, ऐसे में यहां पर किसी भी प्रकार से ठिया या ठेला नहीं लगने दिया जा सकता है। इन स्ट्रीट फूड वेंडरों को कम्पनी बाग के पास बनाये जा रहे वेंडिंग जोन में ठिये देने का अवसर दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के लिए चाट बाजार का ठेका पालिका ने नहीं छोड़ा है। यह बाजार समाप्त करते हुए यहां पर सौन्दर्यकरण कार्य कराये जाने का विचार किया जा रहा है। सबसे पहले ठिये हटवाये जायेंगे, लोग नहीं माने तो फोर्स के साथ इनको हटवाने का काम किया जायेगा। इसके पश्चात यहां पर एक कार्ययोजना बनाकर विकास कार्य कराये जायेंगे, ताकि टाउनहाल को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई