आरपीएल राइडर्स ने एमजी को पराजित कर कराई जीत दर्ज

Share :

मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को संपन्न क्रिकेट प्रतियोगिता में आरपीएन राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच एमजी की शुरूआत निराशाजनक हुई। उन्होंने दूसरे मैच में भी अपने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए। हालांकि मध्यक्रम में आराध्य यादव ने समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं गर्वित ने भी 32 रनों का योगदान दिया जिसके चलते आरपीएल राइडर्स को 20 ओवर में 164 रनों का लक्ष्य रखा।
एमजी स्टार्स ने अपना पहला विकेट पहली गेंद पर ही खो दिया जिसके चलते शुरूआत से पूरी पारी दबाव में रही। मैच में नमन ने 31 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज रूककर बल्लेबाजी नहीं कर सका जिसके चलते पूरी टीम 135 रनों पर आॅल आउट हो गई। मैच के समापन समारोह में दिनेश रैना एमडी रैना क्लास, विकास राठी जॉइंट सेक्रेटी, मयूर गर्ग एमडी ओरिस्टो प्रा. लि. उपस्थित रहे। मैन आॅफ द मैच 82 रन और 3 विकेट लेने वाले वाले आराध्य यादव को मिला। फाइटर आॅफ मैच नमन शर्मा, बेस्ट फील्डर विवेक को दिया गया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका मौहम्मद शाहिद व आदिल जैदी ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में रवि कौशिक और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। आॅनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने निभाई। इस दौरान मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अजय जैन, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal