मुजफ्फरनगर। चौ. चरण सिंह स्टेडियम में चल रहे एमपीएल टी-20 मैच में शुक्रवार को सिल्वरटोन ने जीत के साथ अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया। इस दौरान टीम ने वसुन्धरा सुपर किंग्स की टीम को पराजित किया। सिल्वर टोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सिल्वर टोन ने तेज शुरूआत की।इस बीच आदित्य ने अपनी टीम को बेहतर शुरूआत दी। उन्होंने 48 रन बनाए। मध्यम क्रम में प्रशांत ने 47 रनों का योगदान दिया, जिसकी बदौलत सिल्वर टोन ने तय 20 ओवर में 140 रन बनाए। इस मैच में अमन ने एक ओवर में शानदार हैट्रिक लेकर सिल्वर टोन को 140 रनों तक रोक दिया। इस बीच अमन और शांतनु ने 4-4 विकेट लिए। उधर, वसुंधरा सुपर किंग्स ने खेल मैदान में उतरने के साथ अपना पहला विकेट पहली गेंद पर खो दिया, जिसके चलते शुरूआत से वसुंधरा टीम दबाव में रही। विश्वेंद्र ने 28 और आयुष ने 29 रनों का योगदान दिया। वसुन्धरा सुपर किंग्स 128 रनों पर आॅल आउट हो गई। इस बीच यश ने 4 और प्रवीण ने 4 विकेट लिए। मैच के समापन समारोह में नवीन गर्ग, केशव गर्ग, पराग गोयल सिद्धबली पेपर, राजीव जैन, संजीव जैन गर्ग डुप्लैक्स, अमित गर्ग सिल्वर टोन पेपर से स्टेडियम में उपस्थित रहे। मैन आॅफ द मैच 4 विकेट लेने वाले प्रवीण कुमार को दिया गया। फाइटर आॅफ मैच अमन सिंह एवं बेस्ट फील्डर अश्विनी सिंह को दिया। इस मैच में निर्णायक की भूमिका रवि कौशिक, आदिल जैदी ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में शाहिद और फोर्थ अंपायर शादाब रहे। आॅनलाइन स्कोरिंग पलक शर्मा ने निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन से चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, अजय जैन, कुशल पाल सिंह, इंदर माथुर, योगेंद्र मलिक, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरविंद भारद्वाज, रोहन त्यागी, अरशद, आदि उपस्थित रहे।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर






