वार्ड 19 प्रेमपुरी के लोगों के लिए भामाशाह बने आदित्य बंसल

Share :

मुजफ्फरनगर। एक ओर जहां लोग एक-एक इंच भूमि के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नगर के वार्ड 19 प्रेमपुरी क्षेत्र के कृष्णापुरी निवासी आदित्य बंसल सोच पैदा कर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा साबित हुए हैं। गुरूवार को कृष्णापुरी निवासी आदित्य बंसल ने वार्ड सभासद योगेश मित्तल की प्रेरणा से खांजापुर में पालिका को पानी की ट्यूबवेल निर्माण के लिए 105 गज भूमि स्वेच्छा से पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व अन्य सभासदों की मौजूदगी में फ्री में दान कर दी। वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने बताया कि वार्ड 19 प्रेमपुरी में लंबे समय से पालिका प्रशासन को पानी की ट्यूबवेल लगाने के लिए भूमि की तलाश थी। उन्होंने इसके लिए अपने परम मित्र आदित्य बंसल से चर्चा की और सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर आदित्य बंसल ने उक्त 105 गज भूमि पालिका को प्रदान कर की। गुरूवार को इस भूमि को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को स्टांप पर लिखित में सौंपते हुए जनहित में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद योगेश मित्तल, बॉबी सिंह, अमित पटपटिया, अर्जुन प्रजापति एवं भाजपा नेता विकल्प जैन समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal