श्री बालाजी धाम मंदिर की नई मंडी में निकली भव्य कलश यात्रा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मंदिर में श्रीराम चरित मानस ज्ञान कथा महायज्ञ के शुभारंभ के साथ श्री बालाजी जन्मोत्सव आस्था एवं भक्ति गंगा की वैतरणी में डुबकी लगाने के साथ शुरू हो गया है। गुरूवार सवेरे नई मण्डी में भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हो गई। इस दौरान पीले एवं लाल रंग के परिधानों में सुहागिन महिलाओं के साथ मंदिर प्रबंधन पदाधिकारियों ने कलश एवं श्री राम चरित मानस एवं अन्य ग्रंथों के साथ नई मंडी सड़कों पर उतरे भक्ति सैलाब का स्वागत कई स्थानों पुष्प वर्षा के साथ किया गया। कथा स्थल पर पहुंची कलश यात्रा में कलश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी प्राची देवी का स्वागत किए जाने के साथ कथा महायज्ञ का पुण्य लाभ उठाया। आज से 11 अपै्रल तक श्री बालाजी सत्संग भवन में आयोजित श्रीराम चरित मानस ज्ञान कथा महायज्ञ के बाद 12 अपै्रल को भगवान बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।


नई मंडी भरतिया कालोनी में श्री बालाजी धाम मंदिर समिति की ओर से बालाजी जन्मोत्सव के बीच कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया। श्री बालाजी मंदिर सेवा समिति पदाधिकारी भीम कंसल ने बताया कि श्री बालाजी जन्मोत्सव के लिए भव्य तैयारियां मंदिर में की गई हैं। गुरूवार से इसका प्रारम्भ श्रीराम चरित मानस कथा महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। बालाजी सत्संग भवन में आयोजित श्री रामचरित मानस कथा महायज्ञ के बीच कथा वाचिका साध्वी प्राची देवी का भक्तों ने स्वागत किया। कथा से पूर्व मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई कलश यात्रा प्रात: 9 बजे श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुई जिसमें यजमान विशाल गोयल व विभोर तायल सपत्नीक मौजूद रहे। नई मंडी में निकली भव्य कलश यात्रा में डीजे, बैंड व रथ पर चंद्र किरण गर्ग गुरू जी तथा कथा वाचिका प्राची देवी कार में मौजूद रहीं। इस दौरान कलश यात्रा में उद्यमी भीम कंसल स्वयं अपने सिर पर श्री रामचरित मानस एवं अध्यक्ष हरिशंकर तायल श्री बालाजी महाराज की प्रतिमा एवं सैकड़ों महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर शामिल हुए। कलश यात्रा में भक्तजन डीजे और बैंड बाजों पर भक्ति भजनों की धुन पर नाचते गाते शामिल हुए। नई मंडी के मुख्य मार्गों से महिलाएं व पुरुष मंदिर प्रांगण से चलकर बड़ा डाकखाना, बिंदल बाजार, जैन मंदिर, बिजली घर से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पर पहुंचकर संपन्न हुई। श्री बाला जी मंदिर समिति से जुड़े उद्यमी भीम कंसल ने बताया कि मंदिर के सत्संग भवन में आज से 11 अप्रैल तक श्रीराम चरित मानस ज्ञान कथा महायज्ञ का गुणगान और 12 अपै्रल को महाआरती के बाद स्वर्ण श्रृंगार के साथ श्री बालाजी जी महाराज अपने स्वर्ण रथ पर सवार होकर नई मंडी, शहर एवं गांधी कॉलोनी में अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस शोभायात्रा की भक्तों के द्वारा भव्य तैयारी की गई है। 13 अपै्रल को रात्रि में जागरण के बाद 14 अपै्रल को इस जन्मोत्सव कार्यक्रम का विशाल भंडारे के आयोजन के साथ संपन्न होगा। इस दौरान कलश यात्रा में अध्यक्ष हरिशंकर तायल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी कुमार, अशोक कुमार, जेपी गोयल, रजनीश कुमार, रजत गोयल, कैलाश, रविंद्र जैन, अमरीश सिंघल समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal