मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में एक्टिविटी क्लब एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव-2025 के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. अलका बंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रो. बंसल ने अपने स्वागत भाषण में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में 17 टीमों ने प्रतिभाग किया एवं रंगों और फूलों से आकर्षक रंगोलियां बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. अलका बंसल, डॉ. महिमा, एवं डॉ. बसंत रहे, जिन्होंने फूलों की रंगोली में तोशी एवं वैशाली टीम को प्रथम, निशा वर्मा एवं निशा टीम को द्वितीय और इकरा को तृतीय स्थान दिया गया। रंगों की रंगोली में प्रथम चिंकी यादव, आयुषी टीम द्वितीय, वैदेही शर्मा एवं अवंतिका टीम तृतीय स्थान अनन्या एवं नीतू टीम को दिया। वहीं टीम खुशी वेद व निशा पाल, टीम काजल एवं अंजली, टीम सलोनी कश्यप और आरती को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया। रंगोली प्रतिभागियों को प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा गुरूवार को समापन समारोह में सम्मानित किए जाएगे। कार्यक्रम संचालन निशा चौहान, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महिमा, एसोसिएट प्रोफेसर अंग्रेजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रतिभा चौधरी, मीनाक्षी भारद्वाज, पवी सैनी, प्रीति त्यागी, आयुष तेजयान आदि का विशेष सहयोग रहा।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






